एक्सप्लोरर

Semifinal1: न्यूजीलैंड की राह कठिन, वर्ल्डकप में 40 साल से इस स्टेडियम पर अजेय है भारतीय टीम, टॉस होगा अहम

दुनिया के तमाम क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम पर होगी जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम शानदार फॉर्म के साथ जोश में है वहीं, न्यूजीलैंड की टीम आखिरी के तीन लीग मैच में हारी है जिसके बाद टीम का ध्यान वापसी करने पर होगा.

मैनचेस्टर: क्रिकेट विश्वकप का जोश अपने उफान पर है और दुनिया के तमाम क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज मैनचेस्टर के ओल्ड टेफोर्ड स्टेडियम पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच पर है. इस मैच को जीतकर जहां भारतीय टीम चौथी बार फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ 2015 के इतिहास को दोहराना चाहेगी. बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम अभी तक एक भी बार वर्ल्डकप नहीं जीती है और भारतीय टीम दो वर्ल्डकप जीत के साथ अनुभव के रास्ते पर न्यूजीलैंड से आगे है. टॉस का रोल है अहम इस वर्ल्डकप में आईसीसी का पूरा जोर ऐसे पिच बनाने पर था जहां 100 ओवर के खेल में दोनों टीमों को बराबर का मौका मिले. हालांकि, रिकॉर्ड के अनुसार देखें तो आईसीसी अपने इस लक्ष्य के अनुसार पिच बनाने में शायद नाकामयाब रही है. वर्ल्डकप के आखिरी के 20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 16 बार जीती है और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों को सिर्फ चार मैच में जीत मिली है. हालांकि, आज के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पिच को नए सिरे से तैयार किया गया है. इससे उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही टीम को पिच से समान फायदा मिले. ओल्ड टैफर्ड मैदान पर भारत का रिकॉर्ड इस वर्ल्डकप में भारतीय टीम मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम पर दो मैच खेल चुकी है और भारत को इन दोनों ही मैचों में जीत मिली है. इस पिच पर तेज गेंदबाज ज्यादा सफल रहे हैं. तेज गेंदबाजों को यहां 63 विकेट मिले हैं वहीं, स्पिन गेंदबाज 25 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं. ओल्ड ट्रैफोर्ड पर रोहित और कोहली का बल्ला बोलता है ओल्ड टैफर्ड के स्टेडियम पर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ टीम के कप्तान विराट कोहली का भी बल्ला बोलता है. रोहित शर्मा ने इसी टूर्नामेंट में जहां पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन बनाए थे, वहीं विराट कोहली ने भी 77 रन की पारी खेली थी. वर्ल्ड कप में 40 साल से अजेय है भारत  ओल्ड टैफर्ड पर भारत ने अबतक सात मैच खेले हैं. इसमें से टीम को पांच में जीत मिली है. ये रिकॉर्ड आज के मैच में भारत की दावेदारी को और पुख्ता करते हैं. यहां ये भी बता दें कि ओल्ड टैफर्ड के स्टेडियम पर भारत आखिरी बार 1979 में हारी थी.

Semifinal1: भारत के खिलाफ पिछले 10 वनडे में न्यूजीलैंड ने सात बार टेके घुटने, एक बार फिर सिकंदर बनेगा भारत!

IND vs NZ 1st Semifinal: मैनचेस्टर में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानिए मौसम विभाग का क्या कहना है SemiFinal1: न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंगXI को लेकर सचिन की विराट को सलाह, शमी को करें शामिल CWC19: वर्ल्ड चैंपियन बनने से सिर्फ दो कदम दूर विराट की सेना, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget