एक्सप्लोरर

INDvENG: कोहली-जाधव की 'विराट' पारियों से 3 विकेट से जीता भारत

नई दिल्ली/पुणे: कप्तान विराट कोहली के 27वें रिकॉर्ड शतक और केदार जाधव के धुंआधार शतक की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने पुणे में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से शानदार जीत हासिल की. विराट कोहली और केदार जाधव ने आज ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली कि टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड का 351 रनों का विशाल लक्ष्य भी बौना साबित हो गया.
351 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. शिखर धवन और केएल राहुल की ओपनिंग साझेदारी इतनी खराब हुई की 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया. भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने कुल 9 रन जोड़े और पिछले 12 सालों में ये पहला मौका है जब घरेलू मैदान पर भारतीय ओपनिंग स्टैंड ने 10 से कम रन जोड़े हों. शिखर धवन महज़ 1 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद केएल राहुल भी ज्यादा देर विराट कोहली का साथ नहीं दे सके और टीम के 24 रन के स्कोर पर खुद 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. राहुल और धवन के आउट होने के बाद मैदान पर आए 3 साल बाद टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह, युवी ने विराट के साथ मिलकर कुछ अच्छे हाथ दिखाए लेकिन 12 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के के साथ 15 रन बनाकर वो भी वापस लौट गए. युवराज के आउट होने के बाद कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार खेलने आए एमएस धोनी भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 6 रन बनाकर जैक बॉल की गेंद पर विली कैच देकर वापस पवेलियन लौट गए. एक समय 63 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए लोकल ब्वॉय केदार जाधव ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 200 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत के दरवाज़े पर ला खड़ा किया. लेकिन इस साझेदारी को स्टोक्स ने विराट कोहली का सबसे बड़ा विकेट लेकर तोड़ा. विराट ने 105 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 27वां वनडे शतक लगाया. इसके बाद केदार जाधव ने भी अपना दूसरा वनडे शतका पूरा किया. केदार ने महज़ 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि इसके बाद पैर के चोट की वजह से वो 120 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन अंत में हार्दिक पांड्या ने फिनिशर की भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाकर 40 रन बनाते हुए टीम इंडिया को 11 गेंदें बाकी रहते जीत दिला दी. इंग्लैंड के लिए बॉल ने 3 जबकि स्टोक्स और विली ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स, जो रूट और जेसन रॉय के दमदार अर्धशतकों की मदद से भारत के सामने 350 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स ने पारी की शुरूआत की. जेसन रॉय ने इंग्लैंड की टीम को ज़रूरत के मुताबिक शुरूआत दी और बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए वनडे क्रिकेट में छठा वनडे अर्धशतक पूरा किया. रॉय ने 12 चौकों की मदद से 61 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली जबकि हेल्स सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोए रूट ने ज़रूरत के मुताबिक बल्लेबाज़ी करते हुए मिडिल ओवर्स में पारी को संभाला और बड़े स्कोर की तरफ बड़ाया. जो रूट ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 95 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. पारी का असली तूफान आया अंतिम ओवरों में जब बेन स्टोक्स ने विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के स्कोर को 300 रनों के पार पहुंचाया. बेन स्टोक्स ने शानदार 62 रन बनाए. कप्तान इओन मोर्गन ने 28 रनों का योगदान दिया. जबकि अंत में मोईन अली ने कुछ अहम शॉट्स खेलकर टीम के स्कोर को 350 रनों तक पहुंचाया. टीम इंडिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज हार्दिक पाण्डया रहे जिन्होंने 10 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए जबकि रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव को एक-एक सफलता हाथ लगी. जबकि टेस्ट सीरीज के स्टार आर अश्विन सबसे महंगे और बेअसर साबित हुए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले इन 15 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम
IPL 2027 से पहले इन 15 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम
FIFA वर्ल्ड कप की 3 सबसे हॉट हसीनाएं, गोल पड़ते ही इन्हें देखने लगते हैं लोग; आपकी भी नहीं हटेगी नजर
FIFA वर्ल्ड कप की 3 सबसे हॉट हसीनाएं, गोल पड़ते ही इन्हें देखने लगते हैं लोग; नहीं हटेगी नजर
'14 नहीं 22 साल का है', वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बेतुका बयान; मच गया बवाल
'14 नहीं 22 साल का है', वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बेतुका बयान
बांग्लादेश के खिलाफ खराब फील्डिंग से शर्मसार हुई टीम इंडिया, पावरप्ले में छोड़े इतने कैच; बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
बांग्लादेश के खिलाफ खराब फील्डिंग से शर्मसार हुई टीम इंडिया, पावरप्ले में छोड़े इतने कैच; बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget