एक्सप्लोरर

INDvsAUS: भारत के लिए क्यों लकी है होल्कर स्टेडियम, जानिए- जीत के आंकड़े

INDvsAUS: भारत के लिए क्यों लकी है होल्कर स्टेडियम, जानिए- जीत के आंकड़ेसौजन्य: TWITTER
इंदौर: भारतीय टीम इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है और 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. तीसरे मैच में रविवार को मेजबान टीम उस मैदान पर उतरेगी जहां वह अभी तक अपराजित रही है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच यहां से होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. यह वही मैदान है जहां वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक जड़ा था. इस मैदान पर अभी तक कुल चार वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से चारों में भारत ने जीत हासिल की है. रविवार को इस मैदान पर वह अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. इस स्टेडियम में पहला मैच 15 अप्रैल, 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से मात दी थी. लगभग दो साल बाद इस स्टेडियम ने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन किया था. 17 नवंबर को एक बार फिर इंग्लैंड और भारत की टीमें आमने-सामने थीं और भारत ने मेहमानों को 54 रन से हराया था. तीसरे मैच के आयोजन के साथ ही इस स्टेडियम ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया था. भारत और वेस्टइंडीज के बीच आठ दिसंबर 2011 को इस मैदान पर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया था. इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा दोहरा शतक जड़ा था. वेस्टइंडीज के खिलाफ सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरा दोहरा शतक लगाया था. इसी दोहरे शतक के साथ सहवाग वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. सहवाग ने 219 रनों की पारी खेली थी और भारत ने 419 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. सहवाग ने वनडे क्रिकेट में सचिन के 200 रनों के रिकार्ड को तोड़ा था. इस मैच को भारत ने 153 रनों से जीता था. इस स्टेडियम में आखिरी वनडे 14 अक्टूबर 2015 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था. इस मैच में भी भारत को जीत मिली थी. मेजबान टीम ने यह मैच 22 रनों से जीता था. होल्कर स्टेडियम से पहले इंदौर में नेहरू स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाता था. नेहरू स्टेडियम में कुल नौ वनडे मैेच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने सात मैच खेले हैं. भारत के हिस्से इन सात मैचों में से दो जीत आई हैं जबकि तीन हार उसे मिली है. एक मैच टाई रहा है और एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget