एक्सप्लोरर

Indonesia Masters 2022: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन, तुनजंग को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

PV Sindhu Indonesia Masters: पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

PV Sindhu Gregoria Mariska Indonesia Masters 2022: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. बैंकॉक में थॉमस कप में ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे अल्मोड़ा के 20 साल के लक्ष्य ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के रासमस गेम्के को 54 मिनट में 21-18 21-15 से हराया.

महिला एकल सिंधु को हालांकि थोड़ा संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजंग को एक घंटे तक चले दूसरे दौर के मुकाबले को 23-21 20-22 21-11 से अपने नाम किया. सातवें वरीय सेन अगले दौर में चीनी ताइपे के तीसरे वरीय चोउ टिएन चेन से भिड़ेंगे जिन्होंने पिछले महीनों दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए एकमात्र मुकाबले में थॉमस कप में भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ तीन गेम में जीत दर्ज की थी.

क्वार्टर फाइनल में सिंधु के सामने कड़ी चुनौती होगी. चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी का सामना थाईलैंड की पांचवीं वरीयता प्राप्त रत्चानोक इंतानोन और स्कॉटलैंड की किर्स्टी गिल्मर के बीच मैच की विजेता से होगा. हालांकि बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा का सफर मिश्रित युगल में समाप्त हो गया जिन्हें दूसरे दौर के मुकाबले में चीन के झेंग सि वेई और हुआंग या कियोंग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 18-21 13-21 से पराजय का सामना करना पड़ा.

गैर वरीय तुनजंग के खिलाफ सिंधु ने शानदार शुरुआत की और आक्रामक तरीके से खेलते हुए 10-5 की बढ़त बना ली. उन्होंने शुरू में लंबी रैली का बखूब ही इस्तेमाल किया. इससे पहले सिंधु से छह बार हार का सामना करने वाली इंडोनेशिया की इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 15-15 कर दिया. भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 21 अंक हासिल कर पहला गेम जीत लिया.

दूसरे गेम में मामला बिल्कुल उलटा था तुनजंग ने 10-5 की बढत कायम की लेकिन सिंधु ने फिर स्कोर 15-15 और फिर 20-20 कर दिया. इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने दो अंक हासिल कर दूसरा गेम जीत लिया.

तीसरे और निर्णायक गेम में सिंधु ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया. अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार गेम्के के खिलाफ खेल रहे दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने अधिक धैर्य दिखाया और अपनी गलतियों पर अंकुश लगाते हुए जीत दर्ज की.

सेन पहले गेम में शुरुआत में 0-3 से पिछड़ गए लेकिन वापसी करते हुए 9-6 की बढ़त बनाने में सफल रहे. गेम्के हालांकि ब्रेक तक 11-10 के मामूली अंतर से आगे थे. भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि ब्रेक के बाद लगातार छह अंक के साथ 16-12 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला अधिक करीबी रहा. अधिकांश समय कभी लक्ष्य को कभी गेम्के बढ़त बनाते रहे. लक्ष्य ने हालांकि 13-12 के स्कोर पर लगातार चार अंक जीते और फिर गेम और मुकाबला अपने नाम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget