एक्सप्लोरर

Indian Hockey Players Networth: भारतीय हॉकी सितारों की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए किस खिलाड़ी की नेटवर्थ कितनी है?

ओलंपिक में भारत को गौरव दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ियों की नेटवर्थ करोड़ों में पहुंच चुकी है.आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों की नेटवर्थ के बारे में, जो मैदान के बाहर बड़ी कमाई कर रहे हैं.

Indian Hockey Team : भारतीय हॉकी खिलाड़ी अकसर पदक जीतने को लेकर चर्चा में रहते हैं. आज टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में हर भारतीय का सिर ऊंचा करने वाले इन खिलाड़ियों की नेटवर्थ जानेंगे. आइए जानते हैं sovrenn की एक रिपोर्ट के अनुसार हॉकी सितारों की नेटवर्थ कितनी है.

मनप्रीत सिंह पंवार  

पंजाब के मित्थापुर से आने वाले मनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. टोक्यो ओलंपिक 2020 में टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले इस मिडफील्डर की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपये बताई जा रही है. चार बार ओलंपियन रह चुके मनप्रीत ने 2020 में मलयेशियाई-पाकिस्तानी लड़की इल्ली नजवा से शादी की थी.

हरमनप्रीत सिंह 

भारतीय हॉकी टीम के मौजूदा कप्तान और दुनिया के सबसे घातक ड्रैग फ्लिकर्स में शुमार हरमनप्रीत सिंह की नेटवर्थ लगभग 42 करोड़ रूपये है. डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले हरमनप्रीत भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं.

सुमित वाल्मीकि 

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले मिडफील्डर सुमित ने 2016 जूनियर वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी कुल संपत्ति भी 42 करोड़ रूपये के करीब आंकी गई है.सुमित ने 2017 में हॉकी  के सुल्तान अजलान शाह कप में बतौर सीनियर डेब्यू किया था.

 पीआर श्रीजेश 

पीआर श्रीजेश टीम इंडिया के दिग्गज गोलकीपर रह चुके हैं. फिलहाल वह कोचिंग से जुड़े हैं और साल 2020 ,2022, 2024 में तीन बार FIH अवॉर्ड में बेस्ट गोलकीपर चुने जा चुके हैं. उनकी कमाई  लगभग 40 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है, जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य इन्वेस्टमेंट भी शामिल हैं.

अमित रोहिदास 

डिफेंडर अमित रोहिदास ने भारत को 2020 और 2024 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था और 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था. उनकी नेटवर्थ लगभग 2 करोड़ बताई जा रही है. वो टीम के उप-कप्तान भी रह चुके हैं.

गुरजंत सिंह 

भारतीय हॉकी टीम में फॉरवर्ड लाइन के अहम खिलाड़ी गुरजंत सिंह भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं. 2016 जूनियर वर्ल्ड कप और 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले इस खिलाड़ी की नेटवर्थ करीब 4 करोड़ रुपये है.

शमशेर सिंह

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज और 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले शमशेर सिंह के नेटवर्थ के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं है. हालांकि हॉकी में उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को देखते हुए उनकी कमाई भी अच्छी मानी जा रही है.

हार्दिक सिंह 

पंजाब के खुशरोपुर से आने वाले मिडफील्डर हार्दिक सिंह हॉकी प्लयर्स के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. भारतीय नेवी में कोच रह चुके उनके दादा और पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर रहे चाचा के बाद हार्दिक ने भी इसी खेल को चुना और अब 4 करोड़ रूपये की नेटवर्थ के साथ हॉकी के उभरते सितारों में शामिल हैं.

सुखजीत सिंह 

2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सुखजीत सिंह को हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है. उनकी नेटवर्थ करीब 4 करोड़ रूपये के करीब मानी जा रही है.

विवेक सागर प्रसाद 

मध्यप्रदेश से आने वाले मिडफील्डर विवेक सागर दो बार ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं.  हालांकि उनकी कुल कमाई की जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन उनका परफॉर्मेंस और लोकप्रियता बताती है कि वह जल्द ही इस लिस्ट में ऊंची जगह बना सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Messi World Record: लियोनेल मेसी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर
लियोनेल मेसी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
IND vs IRE 2nd T20 Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज, बेलफास्ट में किसे मिलेगी ज्यादा मदद? पढ़ें IND vs IRE 2nd T20 की पिच रिपोर्ट
गेंदबाज या बल्लेबाज, बेलफास्ट में किसे मिलेगी ज्यादा मदद? पढ़ें IND vs IRE 2nd T20 की पिच रिपोर्ट
India Playing XI: 2 बदलाव, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं दी जगह... IND vs IRE दूसरे टी20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी प्लेइंग-11
2 बदलाव, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं दी जगह... IND vs IRE दूसरे टी20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी प्लेइंग XI

वीडियोज

US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर कांग्रेस बोली- 'पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो'
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर बोली कांग्रेस- पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
KSBKBT 2 Promo: 'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
'राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाई', विपक्ष का आरोप, BJP का पलटवार- 'इतिहास याद रखेगा कि...'
राजनाथ सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाने का आरोप, BJP बोली- 'इतिहास याद रखेगा...'
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई
Viral Video: 20 लाख की स्कॉर्पियो और ऐसी हरकत, पेट्रोल पंप पर टैंक फुल होते ही भागा कार सवार; वीडियो वायरल 
20 लाख की स्कॉर्पियो और ऐसी हरकत, पेट्रोल पंप पर टैंक फुल होते ही भागा कार सवार; वीडियो वायरल 
Embed widget