एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन 15 अप्रैल को होगा

चयनकर्ताओं की नज़र आईपीएल में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर है. बेहतर फॉर्म दिखाने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल सकती है.

नई दिल्ली: इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का उफान फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को सबसे ज्यादा इंतजार आईपीएल के ठीक बाद होने वाले वर्ल्ड कप का है. फैंस के लिए बड़ी खबर है कि एम.एस.के प्रसाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय चयनकर्ता मुंबई में 15 अप्रैल को वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन करेंगे.

विश्व कप के लिए सभी देशों को 23 अप्रैल तक अपनी टीम की सूची भेजनी है. चयनकर्ता इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि टीम का चयन करने के पहले चयनकर्ता थोड़ा इंतजार करना चाहते थे. मौजूदा आईपीएल ने उन्हें कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के फॉर्म को देखने का मौका भी मिला.

अधिकारी ने कहा, "चयनकर्ता समय लेकर अपना काम करना चाहते थे क्योंकि विश्व कप के लिए टीम का चयन करने के लिए उनके पास 23 अप्रैल तक का समय है. आईपीएल जारी है ओर इससे हमेशा खिलाडियों के प्रदर्शन को देखने का मौका मिलता है."

भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों की जगह तय है तो वहीं कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें उम्मीद होगी कि चयनकर्ता उनपर भरोसा जताए. टीम में नंबर-4 को लेकर बहुत माथापच्ची हो रही है और चयनकार्ता ऋषभ पंत और अंबाती रायडू पर भरोसा जता सकते हैं.

विजय शंकर ने भी पिछले कुछ महीनों में दमदार प्रदर्शन किया है और हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर उन्हें भी टीम में जगह दी जा सकती है. टीम में चौथे गेंदबाज की जगह भी खाली है और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे नवदीप सैनी भी चयनकर्ताओं की नजर में होंगे. टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन करने से पहले कोहली और कोच रवि शास्त्री से भी पूछा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?
गुरु पूर्णिमा: तेंदुलकर ने कोच आचरेकर को किया याद, 'मुझ पर...'
गुरु पूर्णिमा: तेंदुलकर ने कोच आचरेकर को किया याद, 'मुझ पर...'
दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर किया बड़ा एलान, कहा- अब सब...
दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर किया बड़ा एलान, कहा- अब सब...
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget