एक्सप्लोरर

INDvsWI: टी-20 मुकाबला आज, जीत से दौरे का अंत चाहेगी टीम इंडिया

INDvsWI: टी-20 मुकाबला आज, जीत से दौरे का अंत चाहेगी टीम इंडिया
किंगस्टन: वनडे सीरीज़ में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया आज इकलौते टी20 को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ आज होने वाले एकमात्र टी20 मैच में क्रिस गेल की मेजबान टीम में वापसी के बावजूद टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है. पांच मैचों की वनडे सीरीज़ 3-1 से जीतने के बाद भारत टी20 जीतकर दौरे का शानदार अंत करना चाहेगा. उसे हालांकि टी20 क्रिकेट के बादशाह गेल के बल्ले पर अंकुश लगाना होगा. गेल हालांकि चोटों और खराब फार्म के कारण 15 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं. आईपीएल में भी वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. वेस्टइंडीज मौजूदा विश्व चैम्पियन है और उसकी टीम में गेल, मर्लोन सैमुअल्स, सुनील नारायण, सैमुअल बद्री जैसे मैच विनर हैं जबकि टी20 विश्व कप के नायक कार्लोस ब्रेथवेट कप्तान हैं. टीम में एविन लुईस भी हैं जिन्होंने पिछले साल फ्लोरिडा में टी20 मैच में भारत के खिलाफ 49 गेंद में 100 रन बनाये थे. वनडे श्रृंखला जीत चुकी भारतीय टीम इस प्रारूप में रणनीति और अंतिम एकादश में बदलाव कर सकती है. कोहली ने आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के लिये कई बार पारी का आगाज किया है और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में भारत के लिये भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं. अजिंक्य रहाणे ने वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक शतक और तीन अर्धशतक समेत 350 रन बनाये. टी20 प्रारूप को देखते हुए शिखर धवन और कोहली पारी का आगाज कर सकते हैं. युवा रिषभ पंत को दौरे पर पहली बार खेलने का मौका मिलेगा. वह इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलूरू टी20 मैच में भी अंतिम एकादश में थे. भारतीय टीम प्रबंधन भविष्य में वनडे क्रिकेट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी पंत को सौंपने की तैयारी में है लिहाजा उन्हें मौका मिल सकता है. कोलकाता नाइट राइडर्स के सफल टी20 गेंदबाज कुलदीप यादव को भी उतारा जा सकता है. युजवेंद्र चहल टीम का हिस्सा नहीं है लिहाजा टीम प्रबंधन चाइनामैन कुलदीप को उतार सकता है. आईपीएल में सर्वाधिक विकेट ले चुके भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे जिनका साथ उमेश यादव देंगे. वेस्टइंडीज के आक्रमण का दारोमदार उसकी स्पिन जोड़ी नारायण और बद्री पर होगा जो अपनी विविधता से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. नारायण पारी की शुरूआत भी कर सकते हैं चूंकि आईपीएल में वह इस भूमिका में कामयाब रहे हैं. टीमें:  भारत: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, हादर्कि पांड्या, रिषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अशिवन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, दिनेश कातर्कि, मोहम्मद शमी. वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट(कप्तान), सैमुअल बद्री, रोंसफोर्ड बीटन, क््िरस गेल, एविन लुईस, जासन मोहम्मद, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल , मर्लोन सैमुअल्स, जेरोम टेलर, चाडविक वाल्टन, केसरिक विलियम्स. मैच का समय: रात नौ बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget