एक्सप्लोरर

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप: अपने पहले मैच में आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, कोहली तोड़ सकते है धोनी का रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट आज से एंटीगुआ में खेला जाएगा. एंटीगुआ के इस स्टेडियम का नाम महान वेस्टइंडियन बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स को समर्पित किया गया है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरूआती मुकाबले में आज जब वेस्टइंडीज के सामने उतरेगी तो कप्तान विराट कोहली सटीक टीम संयोजन को लेकर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे. भारत अगर यह मैच जीतता है तो बतौर कप्तान कोहली की 27वीं टेस्ट जीत होगी और वह महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे. इस मैच में शतक जमाने पर वह बतौर कप्तान 19 टेस्ट शतक के रिकी पोंटिंग के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे.

सटीक टीम चयन बड़ी चुनौती

कोहली, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल और रोहित शर्मा के रहते भारतीय टीम कागजों पर मजबूत लग रही है,  लेकिन जैसन होल्डर की अगुवाई वाली कैरेबियाई टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता. इंग्लैंड को इसका अनुभव हो चुका है जिसे इस साल की शुरूआत में वेस्टइंडीज की जीवंत पिचों पर 1-2 से हार झेलनी पड़ी.

एंटीगा के सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम की विकेट भी तेज गेंदबाजों की मददगार है. यहां पिछले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम 187 और 132 रन पर आउट हो गई थी. कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब केमार रोच और शेनोन गैब्रियल की गेंदबाजी होगी.

पिच में गति और उछाल होने पर कोहली चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को लेकर उतर सकते हैं. ऐसे में आर अश्विन और कुलदीप यादव के बीच एकमात्र स्पिनर की जगह के लिए होड़ होगी. तीन तेज गेंदबाजों की जगह जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा ओर मोहम्मद शमी लेंगे.

बल्लेबाजी संयोजन दुरूस्त करना कोहली के लिए माथापच्ची का काम होगा. हार्दिक पंड्या उपलब्ध होते तो कोहली ऐसी स्थिति में रोहित या अजिंक्य रहाणे में से एक को बाहर रख सकते थे. वैसे टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के हालिया रिकार्ड को देखते हुए वह अतिरिक्त बल्लेबाज को लेकर उतर सकते हैं.

हरी-भरी पिच होने पर कोहली पांच गेंदबाजों को भी उतार सकते हैं जिसके मायने हैं कि मुंबई के दोनों बल्लेबाजों में से एक का चयन होगा और रविंद्र जडेजा हरफनमौला के रूप में खेलेंगे. यह भी देखना होगा कि मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज कौन करता है. के एल राहुल विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हनुमा विहारी को उतारा गया. अब कमोबेश आसान तेज आक्रमण के सामने उसे मौका नहीं देना ज्यादती होगी.

युवाओं से भरी वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज के पास शाइ होप, जान कैंपबेल और शिमरोन हेटमायेर के रूप में तीन प्रतिभाशाली युवा हैं. भारत के खिलाफ 2016 की सीरीज के दौरान चेस ने पूरा दिन अश्विन को छकाया था जब वेस्टइंडीज पारी की हार की कगार पर था. डेरेन ब्रावो 52 टेस्ट में 3500 रन बना चुके हैं. मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget