एक्सप्लोरर

INDvsWI: पांचवें वनडे में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, 2-1 से आगे है भारत

भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि अभी तक सभी मैचों में उसकी बल्लेबाजी शानदार रही है. गेंदबाजी में शुरुआती तीन मैचों में उसे निराशा मिली थी, लेकिन चौथे मैच में गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया था.

तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज अब एक रोचक मुकाम पर पहुंच गई है. चार मैचों के बाद भारत 2-1 से आगे है तो वहीं वेस्टइंडीज अभी तक सिर्फ एक ही मुकाबला जीत पाई है. दोनों टीमों को अगर करीब से देखा जाए तो यहां भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और सीरीज की हकदार भी मानी जा रही है. विराट की सेना लगातार फॉर्म में है तो वहीं कप्तान भी लगातार तीन शतक जड़ चुके हैं और वनडे में अपने 10,000 रन भी पूरे कर चुके हैं. लेकिन यहां अगर मैच पलटा तो फिर भी भारतीय टीम के नाम ये सीरीज ड्रॉ ही रहेगी.

सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी वेस्टइंडीज

भारत ने पहला मैच अपने नाम किया था तो वहीं वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच टाई करा दिया और फिर तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. चौथे मैच में हालांकि भारत ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी. पांचवें मैच में मेजबान टीम सुस्ताते हुए नहीं जाना चाहेगी क्योंकि विंडीज ने दूसरे और तीसरे मैच में जिस तरह की क्रिकेट खेली है उससे भारत के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं. घर में भारत ने बीते कम से कम दो वर्षो में इस तरह की रोचक सीरीज शायद ही खेली हो.

विंडीज ने खेल के इस प्रारुप में भारत को पटखनी देने का पूरा माद्दा है और इस बात को उसने साबित किया है इसलिए वह पांचवें मैच में आत्मविश्वास के साथ ही उतरेगी. वेस्टइंडीज अगर भारत को इस मैच में हरा देती है तो वह अक्टूबर-2016 से भारत को घर में वनडे सीरीज में दो हार सौंपने वाली पहली टीम बन जाएगी.

भारत को हराना आसान नहीं

भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि अभी तक सभी मैचों में उसकी बल्लेबाजी शानदार रही है. गेंदबाजी में शुरुआती तीन मैचों में उसे निराशा मिली थी, लेकिन चौथे मैच में गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया था.

भारत की बल्लेबाजी फिर कर सकती है कमाल

रोहित ने पिछले मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी तो वहीं अंबाती रायडू ने चौथे नंबर पर टीम को संभाला था और अपने वनडे करियर का तीसरा शतक भी जमाया था. इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर ही टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसके सामने विंडीज ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी. कोहली पहले तीन मैचों में शतक ठोक चुके हैं. इस समय उनका बल्ला शानदार चल रहा है और इसलिए विंडीज के लिए वह सबसे बड़ा खतरा हैं. शिखर धवन का बल्ला हालांकि ज्यादा कुछ कर नहीं सका है.

मिडल ऑर्डर अभी भी चिंता का विषय

भारत की बीते एक साल में सबसे बड़ी चिंता मध्यक्रम और निचले क्रम की विफलता ही रही है. पिछले मैच में शतक लगाने वाले रायडू बीते एक साल में भारत के लिए शीर्ष-3 पर खेलने वाले बल्लेबाजों के अलावा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे. ऐसे में अगर एक बार फिर शीर्ष-3 विफल रहते हैं तो अन्य बल्लेबाजों के ऊपर भार होगा. महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला शांत है. वहीं केदार जाधव लगातार चोटों से जूझ रहे हैं. वह हालांकि पिछले मैच में खेले थे, लेकिन किस हद तक वह टीम को संभाल पाते हैं यह देखना होगा. गेंदबाजी में खलील अहमद ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर काफी प्रभावित किया था. उनके साथ भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जड़ेजा तथा कुलदीप यादव ने अच्छा साथ दिया. टीम में दोनों विभागों में अच्छा किया था इस लिहाज से अंतिम एकादश में बदलाव हो ऐसी संभावनाएं कम ही हैं.

वहीं वेस्टइंडीज की बात की जाए तो बल्लेबाजी में उसकी उम्मीदें शाई होप और शिमरोन हेटमायेर से हैं. इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ही मेहमान टीम दूसरा मैच टाई और तीसरा मैच जीतने में सफल रही थी. एक बार फिर कप्तान जेसन होल्डर इन दोनों पर निर्भर होंगे. टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी की टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज मार्लन सैमुएल्स का बल्ला भी बोले. गेंदबाजी में टीम केमरन रोच और कीमो पॉल के दम पर है, लेकिन एशले नर्स भारत के लिए सिर दर्द साबित हो सकते हैं. वहीं कप्तान होल्डर के जिम्मे भी बड़ी जिम्मेदारी है.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, लोकेश राहुल और मनीष पांडे

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), फाबियान एलेन, सुनील ऐंब्रिस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमायेर, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पोवेल, केमर रोच, मार्लन सैमुएल्स, ओशाने थॉमस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…टी20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget