एक्सप्लोरर

INDvsSL: दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया का सीरीज़ पर कब्ज़ा करने का इरादा

INDvsSL: दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया का सीरीज़ पर कब्ज़ा करने का इरादा
कोलंबो: पहले टेस्ट में एकतरफा जीत के साथ बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम एक और टेस्ट सीरीज जीतने से एक कदम दूर है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया आज से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में एक और जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम करने की फिराक में है. दूसरा मैच सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. भारत ने पहले मैच में 304 रनों से मेजबानों को मात दी थी. इस मैच में शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने शतक जड़े थे. पहले मैच में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बुखार के कारण नहीं खेले थे. अब वह ठीक हैं और टीम में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में पिछले मैच की शिखर धवन और अभिनव मुकुंद की सलामी जोड़ी में से किसी एक को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है. मुकुंद के बाहर जाने की संभवाना ज्यादा है. हालांकि उन्होंने मैच की दूसरी पारी में 81 रनों की पारी खेली थी, लेकिन धवन के अनुभव को देखते हुए वह राहुल के साथ पारी का आगाज करने के प्रबल दावेदार हैं. इसके अलावा भारतीय टीम में कोई और बदलाव की संभावना दिखाई नहीं देती. विराट के अलावा अंजिक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या ने भी रन किए थे. गेंदबाजी में भी टीम में बदलाव की संभवना कम ही है. स्पिन का दारोमदार रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी पर होगा. वहीं तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. कोहली की टीम अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में होगी. नए मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सीरीज से पहले ही कहा था कि उनकी कोशिश नंबर-1 टेस्ट टीम रैंकिंग को बरकरार रखने की होगी. उनके लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए टीम किसी भी हालत में मैच को हल्के में नहीं लेगी. वहीं मेजबानों के लिए यह एक और मुश्किल मुकाबला होगा. पहले टेस्ट में वह भारत के सामने किसी भी क्षेत्र में टिक नहीं पाई थी और चोटों से जूझती भी दिखी थी. पहले दिन के पहले घंटे के बाद से उसके खेल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने हार मान ली है. हालांकि इस मैच में उसके नियमित कप्तान दिनेश चंडीमल वापसी कर रहे हैं. उनके आने से टीम को मानसिक मजबूती के साथ बल्लेबाजी में धार और अनुभव मिलेगा. असेला गुणारत्ने चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं उनकी जगह टीम में लाहिरु थिरिमाने को शामिल किया गया है. उनके अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना ज्यादा है. टीम के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ उंगली में चोट से जूझ रहे हैं. वह अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इस बात का पता मैच के दिन ही चलेगा. पहले मैच में नुवान प्रदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी. वह इस मैच में भी श्रीलंका की उम्मीदों का भार उठाएंगे. टीमें (संभावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद. श्रीलंका: दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दीमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दानुष्का गुनाथिलका, लाहिरू कुमारा, विश्व फनार्डो, नुवान प्रदीप, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मलिन्दा पुष्पककुमार, लक्षण संदनकान, लाहिरू थिरिमाने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget