एक्सप्लोरर

IND vs SL दिल्ली टेस्ट: कोहली के रिकॉर्ड दोहरे शतक के बाद श्रीलंका बैकफुट पर

दिल्ली के ‘‘कुख्यात’’ प्रदूषण के बीच भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है.

नई दिल्ली: दिल्ली के ‘‘कुख्यात’’ प्रदूषण के बीच भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है. फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले का दूसरा दिन भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम रहा. पहले दिन के नाबाद 156 रनों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रिकॉर्ड लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाया. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रन पर घोषित करने के बाद खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्द खत्म होने तक श्रीलंका के 131 रन तीन विकेट निकाल लिए हैं.

लंच के बाद भारतीय पारी के दौरान प्रदूषण के कारण दो बार खेल रोकना पडा और श्रीलंका के खिलाडियों की चिंता के बीच मैच जारी रखने के लिए कोहली को पारी घोषित करने के लिए बाध्य होना पड़ा.

कोहली ने अपने करियर और कोटला मैदान पर सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 287 गेंद में 25 चैकों की मदद से 243 रन बनाए और इस दौरान रोहित शर्मा (65) के साथ पांचवें विकेट के लिए 135 रन भी जोड़े.

कोहली अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक छह दोहरे शतक जड़ने वाले पहले कप्तान और लगातार दो दोहरे शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने. साथ ही इस साल 1000 रन के आंकडे को छूने वाले चौथे बल्लेबाज बने.

श्रीलंका की ओर से चाइनामैन गेंदबाज लक्षण संदाकन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 167 रन देकर चार विकेट चटकाए. तेज गेंदबाज लाहिरू गमागे ने 95 रन देकर दो जबकि ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा ने 145 रन देकर एक विकेट चटकाया.

श्रीलंकाई टीम इसके बाद मोहम्मद शमी (30 रन पर एक विकेट), ईशांत शर्मा (44 रन पर एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (24 रन पर एक विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 75 रन पर तीन विकेट गंवाकर संकट में थी. एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 57 ) और कप्तान दिनेश चांदीमल (नाबाद 25) ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी करके पारी को संभाला.

श्रीलंका की टीम अब भी 405 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं.

सलामी बल्लेबाज सदीरा समरविक्रम के कल फील्डिंग के दौरान हेलमेट पर गेंद लगने से चोटिल होने के कारण परेरा आज दिमुथ करूणारत्ने के साथ पारी का आगाज करने के लिये उतरे.

करूणारत्ने (शून्य) ने शमी की पारी की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा दिया जबकि धनंजय डिसिल्वा (01) को इशांत ने पगबाधा किया.

टी के बाद पहले ही ओवर में शमी की गेंद पर शिखर धवन ने दूसरी स्लिप में परेरा का कैच टपका दिया. वह इस समय 16 रन बनाकर खेल रहे थे. कप्तान कोहली ने भी इसके बाद छह रन निजी स्कोर पर ईशांत की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज का कैच टपकाया.

शुरूआती परेशानी के बाद मैथ्यूज और परेरा ने लय में आने पर कछ अच्छे शॉट खेले. मैथ्यूज ने ईशांत के ओवर में तीन चौके मारे. परेरा ने रविंद्र जडेजा पर चौके के साथ 13वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया.

जडेजा ने परेरा को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा. मैदानी अंपायर नाइजेल लांग ने जडेजा की अपील ठुकरा दी थी लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया. परेरा ने 54 गेंद में नौ चौकों की मदद से 42 रन बनाए.

मैथ्यूज ने कप्तान चांदीमल के साथ मिलकर पारी को संभाला. मैथ्यूज ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर लगातार दो छक्कों के साथ 72 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर 28वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया.

भारतीय टीम सुबह चार विकेट पर 371 रन से आगे खेलने उतरी. कोहली और रोहित ने सुबह के सत्र में श्रीलंका के गेंदबाजों पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. भारत ने पहले सत्र में 27.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर 129 रन जोडे़. श्रीलंका ने गेंदबाजी की शुरूआत परेरा और संदाकन के साथ की. कोहली और रोहित को हालांकि इन दोनों के खिलाफ किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. रोहित ने दिन के चौथे ओवर में संदाकन पर पारी का पहला छक्का मारा.

श्रीलंका ने 97वें ओवर में दूसरी नयीं गेंद ली और कोहली ने सुरंगा लकमल की पहली ही गेंद पर चौके के साथ भारत का स्कोर 400 रन के पार पहुंचाया.

परेरा की गेंद पर दो रन के साथ कोहली ने 190 रन के स्कोर को पार किया. भारतीय कप्तान ने लकमल की गेंद पर पुल शॉट से दो रन बटोरकर 238 गेंद में अपना छठा दोहरा शतक पूरा किया. कोहली ने सभी दोहरे शतक कप्तान के रूप में जडे़ हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा जिन्होंने कप्तान के रूप में पांच दोहरे शतक जडे़ थे.

कोहली ने इसके साथ ही भारत की ओर से सर्वाधिक दोहरे शतक के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली.

नागपुर में दूसरे टेस्ट में 213 रन की पारी खेलने वाले कोहली लगातार दो दोहरे शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं. उनसे पहले भारत के लिए विनोद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 224 और जिंबाब्वे के खिलाफ दिल्ली में 227 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी.

रोहित ने परेरा पर छक्के के साथ 88 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया. वह हालांकि लंच से पहले की संदाकन की अंतिम गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे. रोहित ने 102 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के मारे.

लंच के बाद प्रदूषण के बढते स्तर के कारण श्रीलंका के खिलाडी मास्क लगाकर मैदान पर उतरे. खराब वायु गुणवत्ता के कारण 123वें और फिर 127वें ओवर में दो बार 17 और पांच मिनट के लिए खेल रोकना पड़ा.

इस बीच कोहली ने 231 रन बनाते ही न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ के फिरोजशाह कोटला पर नाबाद 230 रन के सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के 62 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा.

भारतीय कप्तान ने जैसे ही 234 रन बनाए वह इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बने. उनसे पहले इस साल दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर, श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने और भारत के चेतेश्वर पुजारा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

कोहली ने 236 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में 235 रन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को पीछे छोडा जो उन्होंने पिछले साल दिसंबर में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था.

कोहली हालांकि इसके बाद संदाकन की गेंद पर पगबाधा हो गए. गमागे ने इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (चार) की पारी का अंत किया.

गमागे और लकमल इस बीच सांस लेने के तकलीफ के कारण ओवर बीच में छोड़कर बाहर चले गए. समरविक्रम के मैदान पर नहीं उतरने के कारण श्रीलंका के पास क्षेत्ररक्षक कम पड़ गए और पारी के 128वें ओवर में खेल रोकना पड़ा जिसके बाद कोहली ने पारी घोषित कर दी. इस समय साहा नौ और रविंद्र जडेजा पांच रन बनाकर खेल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2008 से 2025 तक 8 टीमों ने जीता IPL खिताब, किस साल कौन बना चैंपियन? देखें पूरी लिस्ट
2008 से 2025 तक 8 टीमों ने जीता IPL खिताब, किस साल कौन बना चैंपियन? देखें पूरी लिस्ट
एशियन गेम्स का सपना टूटने पर भावुक हुईं विनेश फोगाट, कहा- मैं हारी नहीं हूं...
एशियन गेम्स का सपना टूटने पर भावुक हुईं विनेश फोगाट, कहा- मैं हारी नहीं हूं...
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार
विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
Embed widget