एक्सप्लोरर

INDvsSL: दिनेश चांदीमल की मदद से दूसरे सेशन में श्रीलंकाई टीम 150 रनों के पार

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रह दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार के दूसरे सत्र में भी बैकफुट पर रखा है.

नागपुर: भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रह दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार के दूसरे सत्र में भी बैकफुट पर रखा है. इस सत्र में हालांकि श्रीलंका ने पहले सत्र की अपेक्षा ज्यादा रन बनाए. चायकाल की घोषणा होने तक श्रीलंका का स्कोर 59 ओवरों में चार विकेट के नकुसान पर 151 रन है. पहले सत्र में श्रीलंका ने 27 ओवरों में 1.40 की औसत से सिर्फ 47 रन ही बनाए थे और दो विकेट खो दिए थे. दूसरे सत्र में उसने अपने खाते में 104 रनों का इजाफा किया. हालांकि, दूसरे सत्र में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सत्र के तीसरे ओवर में ही उसने अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (10) का विकेट खो दिया. दिमुथ करुणारत्ने (51) ने यहां से कप्तान दिनेश चंडीमल (नाबाद 47) के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इशांत शर्मा ने 51वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुणारत्ने को पगबाधा आउट कर मेहमान टीम को बड़ा झटका दिया. इससे पहले करुणारत्ने इस साल 1000 रन बनाने वाले दूसरे सालमी बल्लेबाज बने. उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर ऐसा कर चुके हैं. करुणारत्ने ने अपनी पारी में 147 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए. दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक चंडीमल 92 गेंद खेलते हुए चार चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. वह अपने अर्धशतक से तीन रन दूर हैं. उनके साथ निरोशन डिकवेला 18 रन पर खेल रहे हैं. पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा और आसानी से रन नहीं बनाने दिए. हालांकि शुरुआत में श्रीलंका ने तकरीबन चार की औसत से रन बनाए थे. उसका पहला विकेट 4.5 ओवर में 20 के कुल स्कोर पर सादिरा समाराविक्रमा (13) के रूप में गिरा था. मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद इस मैच में उतरे इशांत ने समाराव्रिकमा को चेतेश्वर पुजारा के हाथों स्लिप में कैच कराया. इसके बाद मेहमान टीम की रनगति धीमी हो गई. भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी थे. रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. उन्होंने लाहिरू थिरिमाने (9) को बोल्ड कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया. 26वें ओवर के रूप में अपना पहला ओवर लेकर आए रवींद्र जडेजा ने दिमुथ करुणारत्ने को रिद्धिमान साहा के हाथों स्टम्पिंग कराया लेकिन यह नो बाल निकली. भारत की तरफ से इशांत को दो सफलताएं मिलीं हैं. अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget