एक्सप्लोरर

INDvsSA: साउथ अफ्रीका का क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, रांची टेस्ट जीतने से सिर्फ 2 विकेट दूर

IND vs SA: कोहली एंड कंपनी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीनस्वीप करने से बस दो विकेट दूर है. आज रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में जीतकर भारत 3-0 से सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा.

IND vs SA: भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से हथियाने का इरादा हकीकत से सिर्फ दो कदम की दूरी पर है. भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं.

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी. इसके बाद तीसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया. दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही. वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक थेयुनिस डे ब्रूयन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. ब्रूयन इस मैच में अंतिम-11 में नहीं थे, लेकिन सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (16) के चोटिल होने के बाद वह कनसेशन खिलाड़ी के तौर पर मैदान में आए. उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 27, डीन पीट ने 23 रन बनाए. भारत के लिए अभी तक मोहम्मद शमी तीन, उमेश यादव दो, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन एक-एक विकेट ले चुके हैं.

पहली पारी में जल्दी ढेर होने वाली मेहमान टीम दूसरी पारी में भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सकी और भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती रही. दूसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल तक अपने चार विकेट 26 रनों पर ही खो दिए थे.

क्विंटन डी कॉक (5) को उमेश यादव ने पांच के कुल स्कोर पर बोल्ड किया. पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को शमी ने खाता नहीं खोलने दिया. कप्तान फाफ डु प्लेसिस दूसरी पारी में सिर्फ चार रन बना सके और शमी का शिकार बने। टेम्बा बावुमा को शमी ने अपना अगला शिकार बनाया. इस दौरान डीन एल्गर को उमेश यादव की गेंद लगी और वह बाहर चले गए.

तीसरे सत्र में हेनरिक क्लासेन (5) को उमेश ने 36 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. यहां से दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई थी। उसके निचले क्रम ने हालांकि थोड़ा बहुत संघर्ष किया. जॉर्ज लिंडे ने 27 और डेन पीट ने 23 रन बनाए. कागिसो रबादा 12 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने. इस बीच ब्रूयन ने एक छोर संभाले रखा और किसी तरह तीसरे दिन ही अपनी टीम को हार से बचा लिया. उनके साथ एनरिक नोर्टजे पांच रन बनाकर खड़े हुए हैं. भारत को चौथे दिन सिर्फ दो विकेट चाहिए जिसके बाद वह इस सीरीज से पूरे 120 अंक लेने में सफल रहेगा.

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपनी पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी. उसके अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते रहे। हमजा ने पहली पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने बावुमा (32) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की.

इस साझेदारी के अलावा लिंडे (37) और नोर्टजे (4) आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े जो इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, रवींद्र जडेजा के हिस्से दो-दो सफलताएं आईं.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- जरूरत पड़ेगी तो पीओके के भीतर घुस कर भी करेंगे कार्रवाई Poll Of Polls: हरियाणा- महाराष्ट्र में बीजेपी के सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फडणवीस और खट्टर फिर बैठेंगे कुर्सी पर देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार तीसरे साल बढ़ा, यूपी पहले पायदान पर- NCRB असम की BJP सरकार का बड़ा फैसला, 2020 के बाद 2 से ज्यादा बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: हरविंदर सिंह-विजय सुंडी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को हराया
LIVE: हरविंदर सिंह-विजय सुंडी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को हराया
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget