एक्सप्लोरर

INDvSA: सीरीज़ में क्लीन स्वीप करने के लिए आज टीम इंडिया के लिए जीतना जरूरी

वनडे की शानदार फॉर्म के साथ टी20 क्रिकेट में खेल रही भारतीय दक्षिण अफ्रीकी ज़मीं पर इतिहास रचने से एक कदम दूर है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: वनडे की शानदार फॉर्म के साथ टी20 क्रिकेट में खेल रही भारतीय दक्षिण अफ्रीकी ज़मीं पर इतिहास रचने से एक कदम दूर है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. जोरदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज को 'लॉक' करने के इरादे से उतरेगी, दूसरी ओर मेजबान दक्षिण अफ्रीका टीम की कोशिश सीरीज जीवंत रखने के लिए यह मैच जीतने पर होगी. भारतीय टीम ने जोहानेसबर्ग में पहला टी20 मैच 28 रन से जीता था और अगर वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखती हैं तो फिर वह इस दौरे में दूसरी सीरीज अपने नाम करने में कामयाब होगी. टेस्ट सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद भारत ने वनडे सीरीज 5-1 से जीती थी. विराट कोहली ब्रिगेड अब टी20 सीरीज जीतकर दक्षिण अफ्रीका दौरे का सुखद समापन करना चाहेगी. कोहली की टीम अच्छे फॉर्म में है. पिछले मैच में सबसे अधिक 72 रन बनाने वाले शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. इसके अलावा, कप्तान कोहली और मनीष पांडे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. भारत के बल्लेबाजों ने मजबूत भूमिका निभाई. ऐसे में दूसरे मैच में भी टीम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है. जहां तक गेंदबाजों का सवाल है, तो भुवनेश्वर कुमार अकेले ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे. उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लेने के साथ ही मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया था. इसके अलावा, रही सही कसर हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और जयदेव उनादकट ने पूरी कर दी थी. ऐसे में देखा जाए, तो दूसरे मैच के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारत अगर तीन मैचों की इस सीरीज में क्लीन स्वीप करता है तो आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया आज न्यूजीलैंड को टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में हरा देता है तो फिर टीम अपने वर्तमान तीसरे स्थान पर ही बनी रहेगी. भारतीय टीम शिविर से मिल रही जानकारी के अनुसार कप्तान विराट कोहली मैच तक फिट हो जाएंगे. वह पिछले मैच के आखिरी क्षणों में चोटिल हो गए थे और उनके कूल्हे में कुछ परेशानी थी. टीम प्रबंधन ने इसे गंभीर नहीं करार दिया और ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वह आज टॉस के लिए उतरेंगे. मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा. टीमें (सम्भावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दूल ठाकुर. दक्षिण अफ्रीका: ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, रीजा हेंड्रिक्स, किस्टियन जोंकर, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पेटरसन, एरॉन फांगिसो, अंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जोन-जोन सम्ट्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget