एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 India Vs Oman: आज ओमान के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया, जानिए क्या

भारत आज एशिया कप 2025 में ओमान से भिड़ेगा. यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद खास होने वाला है. भारत इस मुकाबले एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाला है और ऐसा करने वाला वह दूसरा देश होगा.

Asia Cup 2025 India Vs Oman: टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन कर चुकी है. दो मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुकी भारतीय टीम शुक्रवार शाम अबू धाबी में ओमान से भिड़ेगी. यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास होगा, क्योंकि यह टीम का 250वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा. ऐसा करने वाली भारत दुनिया की सिर्फ दूसरी टीम बनेगी.

पहले नंबर पर कौन सी टीम?

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने अब तक 275 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं. भारत इस मैच के साथ 250 का आंकड़ा छू लेगा और दूसरा स्थान और भी मजबूत कर लेगा. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड हैं, जिसने 235 मैच खेले हैं. नंबर 4 पर वेस्टइंडीज (228 मैच) और पांचवें पर श्रीलंका (212 मैच) हैं.

बल्लेबाजी ऑर्डर पर नजर

भारत की कोशिश होगी कि सुपर-4 से पहले टीम के बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर बिताएं. ओपनर अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में आक्रामक शुरुआत दे रहे हैं, जबकि शुभमन गिल से उम्मीद होगी कि वे लंबी पारी खेलें. कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहतरीन फॉर्म में हैं और वो सोचेंगें कि तिलक वर्मा भी रन बनाए. मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अक्षर पटेल बल्लेबाजी अभ्यास का अच्छा मौका पा सकते हैं.

गेंदबाजों की रणनीति

भारतीय गेंदबाजों ने इस एशिया कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. जसप्रीत बुमराह टीम के मुख्य हथियार हैं, लेकिन सुपर-4 और संभावित फाइनल को देखते हुए कोच गौतम गंभीर उन्हें आराम देने का फैसला कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा को मौका मिल सकता है. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को रोटेट किया जा सकता है.

सुपर-4 से पहले टेस्ट

टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाए और 20 ओवरों का पूरा इस्तेमाल करे. ऐसा इसलिए भी अहम है क्योंकि सुपर-4 चरण में भारत को सात दिनों में चार मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं. ऐसे में बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए यह मैच एक अभ्यास की तरह होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget