एक्सप्लोरर

India vs New Zealand: शिवम दुबे ने एक ओवर में लुटाए 34 रन, सबसे महंगा ओवर करने वाले भारतीय गेंदबाज बने

दुबे पारी का दसवां ओवर करने के लिये आये जिसमें रॉस टेलर और टिम सीफर्ट ने चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 34 रन बटोरे.न्यूजीलैंड की यह घरेलू धरती पर टी-20 में 23वीं हार है. इस तरह से वह अपने घरेलू मैदान पर सर्वाधिक मैच गंवाने वाली टीमों में श्रीलंका की बराबरी पर पहुंच गयी है.

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में 34 रन लुटाये जो नया भारतीय रिकॉर्ड है. दुबे पारी का दसवां ओवर करने के लिये आये जिसमें रॉस टेलर और टिम सीफर्ट ने चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 34 रन बटोरे. यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे महंगा ओवर है. पहला नंबर रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्राड के नाम है जिनके एक ओवर में भारतीय स्टार युवराज सिंह ने 2007 टी-20 विश्व कप में छह छक्के लगाये थे.

भारत की तरफ से सबसे महंगा ओवर करने का रिकॉर्ड दुबे के नाम पर दर्ज हो गया है. उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2016 में लौडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 32 रन दिये थे. भारतीय टीम किसी एक ओवर में 30 से अधिक रन लुटाने के बावजूद जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गयी है. यही नहीं वह पांचों मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम भी बन गयी है.

विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने दसवीं द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती जो कि रिकॉर्ड है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने नौ बार यह कारनामा किया है. न्यूजीलैंड की यह घरेलू धरती पर टी-20 में 23वीं हार है. इस तरह से वह अपने घरेलू मैदान पर सर्वाधिक मैच गंवाने वाली टीमों में श्रीलंका की बराबरी पर पहुंच गयी है.

पांचवें मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 163 रन बनाये. इसमें कप्तान रोहित शर्मा के 60, लोकेश राहुल के 45 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 रन शामिल हैं. न्यूजीलैंड इसके जवाब में नौ विकेट पर 156 रन ही बना पाया. रॉस टेलर (53) और टिम शीफर्ट (50) ने अर्धशतक लगाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी ने दो-दो विकेट लिए. बुमराह ने मात्र 12 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया है.

यह भी पढ़ें-

NZ vs IND 5th T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 7 रन से हराकर क्लीन स्वीप किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget