एक्सप्लोरर

INDvsNZ: सेमीफाइनल में एंट्री के लिए हर हाल में जीत चाहेगी टीम इंडिया

INDvsNZ: सेमीफाइनल में एंट्री के लिए हर हाल में जीत चाहेगी टीम इंडिया
डर्बी: ग्रुप स्टेज में लगातार 4 जीत के साथ धमाकेदार शुरूआत करने के बाद टीम इंडिया की गाड़ी पटरी से उतर गई. भारतीय टीम महिला विश्व कप के अपने अगले मैच में आज न्यूजीलैंड की मजबूत टीम से भिड़ेगी. सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत के पास यह आखिरी मौका है. काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. वैसे मौजूदा फॉर्म, आंकड़े और मैच के नतीजे को लेकर पूर्व महिला क्रिकेटरों की भविष्यवाणी भारत के खिलाफ जाती है. विश्व कप में इन दोनों टीमों के बीच अब तक जिन दस मैचों का परिणाम निकला है, उनमें न्यूजीलैंड ने नौ में जीत हासिल की है, जबकि भारत को उसके खिलाफ एकमात्र जीत 2005 के विश्व कप सेमीफाइनल में हासिल हुई थी. दोनों टीमों को हालांकि विश्व कप के पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने जबकि न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने हराया था. शनिवार को होने वाले मुकाबले में भारत को अपने परम्परागत खेल को छोड़कर कुछ अलग रणनीति बनानी होगी. किवी कप्तान सूजी बेट्स की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम अपने तेजतर्रार अंदाज से भारत पर भारी पड़ती है. बेट्स 2008 के बीजिंग ओलिम्पिक खेलों में अपने देश के लिए बास्केटबॉल खेल चुकी हैं. क्रिकेट में किसी ओलिम्पियन के भाग लेने का यह पहला मौका है. इसके अलावा 16 साल की लेग स्पिनर अमेलिया केर भी अपने प्रदर्शन से भारतीय खिलाड़ियों को चौंकाने का माद्दा रखती हैं. इस विश्व कप में भारत की बड़ी ताकत बल्लेबाजी है, लेकिन उसी ने उसे पिछले दो मैचों में डुबोया है. स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर अंकित न होने पर गेंदबाज भी असहज दिखाई दिए हैं. अच्छी फ्लाइट पर विकेट के पीछे स्टम्पिंग भारत की ताकत रही है. डर्बी का मैदान भारतीयों के लिए घरेलू ग्राउंड की तरह साबित हुआ है, जहां भारत ने अपने शुरूआती मुकाबले जीते हैं. भारतीय कोच तुषार अरोठे टीम बल्लेबाजी को धारदार बनाने के लिए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के अलावा फील्डिंग की जमावट और भारतीय खिलाड़ियों की ओवरऑल बॉडी लैंग्वेज को बदलने की दिशा में काम कर सकते हैं. मिताली राज वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रनों का रिकार्ड अपने नाम कर चुकी हैं. अब उन्हें झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा और पूनम यादव से अच्छे सहयोग की उम्मीद है. वहीं न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच टिफिन भारतीय टीम को रोकने के हर संभव प्रयास करने में पीछे नहीं हटेंगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget