एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के पहले दिन-रात टेस्ट मैच की क्या होगी टाइमिंग, BCCI ने कर दिया है ऐलान

भारत के पहले दिन-रात टेस्ट मैच की क्या टाइमिंग होगी इसको लेकर बीसीसीआई ने फैसला कर लिया है.

नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में ओस को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने फैसला लिया है कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाने वाला भारत का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच दिन में एक बजे से शुरू होगा और आठ बजे तक चलेगा. यह टेस्ट 22 से 26 नवंबर के बीच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह पहला दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच होगा.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि दिन का खेल रात आठ बजे खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि इसके बाद अगर खेल जारी रहता है तो कोलकाता में ओस की समस्या हो सकती है. अधिकारी ने कहा, "ओस को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई ने सीएबी की खेलने की परिस्थितियों में बदलाव करने की अपील को मान लिया है. दिन का खेल अब दोपहर में एक बजे शुरू होगा और तीन बजे पहला सत्र खत्म हो जाएगा. दूसरा सत्र 3: 40 बजे शुरू होगा और 5:40 बजे खत्म हो जाएगा. अंतिम सत्र छह से आठ बजे तक चलेगा."

इससे पहले ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा था कि जल्दी शुरू करने से ओस की समस्या से लड़ने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, "ओस की समस्या आमतौर पर आठ-8:30 बजे के बाद शुरू होती है. यह हमने ईडन पर सीमित ओवरों के मैचों में देखा है. इसलिए मुझे लगता है कि ओस परेशानी पैदा करेगी. हमने ओस की समस्या से निपटने के लिए साधन भी खोज रखे हैं."

क्यूरेटर से जब मैच के लिए उनकी तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरी तैयारी वैसी ही रहेगी जिस तरह की दिन के मैच के लिए होती है. मैं पिच खेल को ध्यान में रखकर बनाने की कोशिश करूंगा. हमने ईडन पर कई अच्छी पिचें देखी हैं. यह भी कोई अलग नहीं होगी. दिन-रात का मैच होने के कारण इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा." वहीं इस मैच के लिए टिकटों की डिमांड भी अपने चरम पर है. सीएबी ने ट्वीट किया, "भारत के पहले दिन-रात टेस्ट मैच के शुरुआती तीन दिन रोज तकरीबन 50,000 दर्शक इसे देखेंगे क्योंकि टिकटों की डिमांड आसामना छू रही है."

यह भी पढ़ें महाराष्ट्र: शिवसेना के सामने ढाई-ढाई साल के CM पद का शर्त रखेगी NCP- सूत्र उद्धव ठाकरे ने कहा- कल मैंने पहली बार कांग्रेस-एनसीपी को संपर्क किया, बातचीत जारी है फिर से सरकार बनाने की रेस में आई BJP, नारायण राणे ने कहा- पार्टी जल्द बनाएगी सरकार शिवसेना को समर्थन पर कांग्रेस-एनसीपी की बैठक बेनतीजा, शरद पवार बोले- हमें जल्दबाजी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget