एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना के सामने ढाई-ढाई साल के CM पद का शर्त रखेगी NCP- सूत्र

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सरकार गठन को लेकर जारी चर्चा के बीच बीजेपी ने भी कहा है कि हम सरकार गठन के लिए कोशिश करेंगे. बीजेपी नेता नारायण राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें सरकार बनाने की दिशा में प्रयास करने के लिए कहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और एनसीपी समर्थन देगी या नहीं इसपर तस्वीर अब भी साफ नहीं है. इस बीच सरकार बनाने में हो रही देरी की एक संभावित वजह सामने आई है. दरअसल, शिवसेना ने जिस शर्त को आधार बनाते हुए अपने 30 साल पुराने साथी बीजेपी का साथ छोड़ा है अब एनसीपी ने उसी शर्त को शिवसेना के सामने रखने का मन बना लिया है.

सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी शिवसेना के सामने ढाई-ढाई साल के लिए सीएम पद का प्रस्ताव रखेगी. शिवसेना ने 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों के दिन बीजेपी से ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की थी. जिसे बीजेपी ने ठुकरा दिया था और यही वजह रही कि आज किसी भी एक दल के पास बहुमत नहीं होने की वजह से सरकार गठन नहीं हुआ.

आज राष्ट्रपति ने राज्यपाल की सिफारिश के बाद सूबे में राष्ट्रपति शासन की घोषणा कर दी. राष्ट्रपति शासन की घोषणा के बाद कांग्रेस-एनसीपी, शिवसेना और बीजेपी के शीर्ष नेता मीडिया के सामने आए और तीनों दलों ने कहा कि सरकार गठन की कवायद चल रही है.

कांग्रेस-एनसीपी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार गठन को लेकर शिवसेना से बातचीत जारी है. कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि तीनों दलों के बीच साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय हुए बगैर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सकता.

कांग्रेस-एनसीपी के बाद उद्धव ठाकरे ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर सरकार बनाने का फार्मूला खोज लेंगे. उद्धव ठाकरे ने कहा, “कांग्रेस और एनसीपी की तरह ही शिवसेना को भी न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है. शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी से पहली बार सोमवार को संपर्क किया था. इससे बीजेपी का यह आरोप गलत साबित होता है कि शिवसेना चुनाव परिणाम के बाद से ही कांग्रेस और एनसीपी के संपर्क में थी.”

उद्धव ठाकरे ने कहा- कल मैंने पहली बार कांग्रेस-एनसीपी को संपर्क किया, बातचीत जारी है

इसके बाद बीजेपी नेता नारायण राणे ने बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश करेगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें सरकार बनाने की दिशा में प्रयास करने के लिए कहा है. बीजेपी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बिना सरकार बनाएगी.

देवेंद्र फडणवीस ने भी राष्ट्रपति शासन को लेकर बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन लग गया है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी दल स्थिति को गंभीरता से लेंगे और हमें उम्मीद है कि राज्य को जल्द ही स्थिर सरकार मिलेगी.

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी ने बहुमत नहीं होने का हवाला देते हुए सोमवार को सरकार बनाने का दावा पेश करने से इंकार कर दिया. उसके बाद राज्यपाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को दावा पेश करने का न्योता दिया. शिवसेना ने हालांकि राज्यपाल से मिलकर दावा किया कि उसे कांग्रेस और एनसीपी का सैद्धांतिक समर्थन मिल चुका है लेकिन वह दोनों दलों का समर्थन पत्र पेश करने में नाकाम रही.

शिवसेना ने राज्यपाल से ऐसा करने के लिए तीन दिन का वक्त मांगा लेकिन उसका अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया. इसके खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

राज्यपाल कोश्यारी ने तीसरी सबसे बड़ी पार्टी एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) को सरकार बनाने का दावा पेश करने का भी न्योता दिया. उन्होंने एनसीपी को मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक का समय दिया था. इस बीच राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी. पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में कुल 288 सदस्यीय सदन में से बीजेपी के हिस्से में 105 सीटें आयी थीं जबकि शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 48 सीटें मिलीं.

फिर से सरकार बनाने की रेस में आई BJP, नारायण राणे ने कहा- पार्टी जल्द बनाएगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget