एक्सप्लोरर

IND Vs BAN पहला टेस्ट: मयंक का दोहरा शतक, भारत को 343 रनों की बढ़त, जानिए दूसरे दिन का हाल

मयंक का विकेट 432 के कुल स्कोर पर गिरा और 454 के स्कोर पर रिद्धिमान साहा को 12 के निजी स्कोर पर इबादत हुसैन ने पवेलियन पहुंचा दिया. लेकिन मैच का रोमांच यहां से शुरू हुआ क्योंकि यहां से उमेश और जडेजा ने तेजी से रन बनाए. आखिरी के 10 ओवरों में भारत ने 97 रन बनाए.

इंदौर: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया. टेस्ट में उनका ये दूसरा दोहरा शतक है. खेल का दूसरा दिन खत्म होने तक मयंक अग्रवाल (243) और अजिंक्य रहाणे (86) की बेहतरीन पारियों की मदद से भारत ने बांग्लादेश पर 343 रनों की मजबूत बढ़त ले ली. भारत ने मैच के पहले दिन बांग्लादेश को 150 रनों पर समेट दिया था. जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 493 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा 60 और उमेश यादव 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.

खाता खोले बिना पवेलियन लौटे कप्तान कोहली

भारत ने पहले दिन रोहित शर्मा (6) का विकेट खो दिया था, लेकिन मयंक और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरा झटका नहीं लगने दिया था. दूसरे दिन इस जोड़ी ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रनों से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो मयंक ने एक छोर संभाले रखते हुए अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक और दूसरा दोहरा शतक जमाया. उन्हें इसमें उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे का साथ मिला. पुजारा को 105 के कुल स्कोर पर अबु जायेद ने अपना शिकार बनाया. उन्होंने 72 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाए. जायेद ने कप्तान विराट कोहली को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया. कोहली के जाने के बाद भारत का स्कोर 119 रनों पर तीन विकेट हो गया था.

रहाणे-मयंक के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 190 रनों की साझेदारी

मेजबान टीम को यहां एक लंबी साझेदारी की जरूरत थी जो उसे मयंक और रहाणे ने दी. दोनों ने पहले सत्र में भारत को दिन का तीसरा झटका नहीं लगने दिया और दूसरे सत्र में भी बांग्लादेशी टीम इन दोनों को आउट नहीं कर पाई. दूसरे सत्र में मयंक ने अपना शतक पूरा किया और रहाणे ने अर्धशतक. तीसरे सत्र में रहाणे शतक पूरा करने की तरफ बढ़ रहे थे. जायेद ने इस बार फिर अपनी टीम को बड़ी सफलात दिलाई और रहाणे को 309 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा उनकी शतकीय मंशा को शांत किया. रहाणे और मयंक ने चौथे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी की.

मयंक के साथ अब जडेजा थे. इन दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 123 रन जोड़े. इस बीच मयंक ने अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया और महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमेन से आगे निकल गए. मंयक ने छक्के के साथ दोहरा शतक पूरा किया. मयंक ने 12वीं पारी तक जाते-जाते दो दोहरे शतक लगा लिए हैं जबकि ब्रैडमैन ने दो दोहरो शतकों के लिए 13 पारियों का इंतजार किया था. इस फेहरिस्त में भारत के विनोद काम्बली सबसे आगे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआती पांच पारियों में ही दो दोहरे शतक लगा लिए थे. 200 का आंकड़ा छून के बाद मयंक आक्रामक हो गए और तेजी से रन बनाने लगे. इसी कोशिश में वह मेहेदी हसन मिराज की गेंद पर जायेद के हाथों लपके गए. मयंक ने अपनी पारी में 330 गेंदों का सामना किया और 28 चौकों के अलावा छह छक्के लगाए.

आखिरी के 10 ओवरों में भारत ने बनाए 97 रन

मयंक का विकेट 432 के कुल स्कोर पर गिरा और 454 के स्कोर पर रिद्धिमान साहा को 12 के निजी स्कोर पर इबादत हुसैन ने पवेलियन पहुंचा दिया. लेकिन मैच का रोमांच यहां से शुरू हुआ क्योंकि यहां से उमेश और जडेजा ने तेजी से रन बनाए. आखिरी के 10 ओवरों में भारत ने 97 रन बनाए हैं जिसमें से 39 रन इस जोड़ी ने 19 गेंदों पर बनाए. उमेश ने 10 गेंदों का सामना किया है और तीन छक्के तथा एक चौका मारा. जडेजा ने अभी तक अपनी पारी में 76 गेंदें खेलीं हैं जिनमें से सात पर चौके और दो पर छक्के उड़ा चुके हैं. बांग्लादेश की ओर से जायेद ने चार विकेट लिए हैं जबकि इबादत हुसैन और मेहेदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
Team India Performance Analysis: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget