एक्सप्लोरर

India vs Australia: खुद को पावर हिटर नहीं मानते हैं केएल राहुल, वनडे सीरीज में इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

राहुल वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और टी-20 में पारी का आगाज करते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी क्रम में उनका स्थान प्रारूप पर निर्भर करता है.

भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान केएल राहुल ने कहा कि वह ना तो ‘पावर हिटर’ हैं और ना ही उनमें ऐसा बनने की लालसा है. कलात्मक बल्लेबाजी के लिए विख्यात राहुल ने कहा कि वह आक्रामक बल्लेबाजी किए बिना भी 160-170 के स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं.

उन्होंने कहा, 'मेरे पास कुछ तकनीकी कौशल है और मैं टीम की जरूरत के अनुसार भूमिका निभाने में विश्वास करता हूं. अगर 160 या 170 की स्ट्राइक रेट से भी रन बनाने होंगे तो मैं दूसरे तरीके से बनाने की कोशिश करूंगा.'

5वें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे केएल राहुल

राहुल वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और टी-20 में पारी का आगाज करते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी क्रम में उनका स्थान प्रारूप पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा, 'यह इस पर निर्भर करता है कि टीम मुझसे क्या चाहती है और कौन सा टीम संयोजन बेहतर होगा.' उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का भी मजा लिया. टीम मुझे जो भी भूमिका देगी, मैं उसे निभाकर खुश हूं.

पिछले एक साल से वह 50 ओवरों का क्रिकेट नियमित रूप से खेल रहे हैं और उन्हें खुशी है कि वह अच्छे फार्म में हैं. उन्होंने कहा, 'मैं इतने लंबे समय तक लगातार कभी नहीं खेला. मुझे अच्छा लग रहा है कि टीम की जीत में योगदान दे रहा हूं और अपनी भूमिका निभा रहा हूं.'

मैक्सवैल और लाबुशेन की तारीफ की

ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में पूछने पर उन्होंने मार्नस लाबुशेन की तारीफ की लेकिन इस बात से इनकार किया वह अनजान खिलाड़ी है. राहुल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अब वह अनजान है. वह शीर्ष पांच में है और पिछले 12-15 महीने से काफी रन बना रहा है. वह कोरोना महामारी से पहले भी लगातार अच्छा खेल रहा था. उम्मीद है कि हमारे खिलाफ वह रन नहीं बना सकेगा. हमारे गेंदबाज बहुत अच्छे हैं और उसके लिये यह अच्छी चुनौती होगी. उन्होंने आईपीएल में अपने साथी खिलाड़ी रहे ग्लेन मैक्सवेल को भी खतरनाक बल्लेबाज बताया.

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कमिंस को लगा विराट कोहली का डर, कहा-भारतीय कप्तान को रखना होगा शांत

India vs Australia 2020-21 Full Schedule: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रवाना, यहां देखें पूरा शेड्यूल, पहला मैच 27 नवंबर से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget