एक्सप्लोरर

भारत vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट: 146 रनों से भारत की शिकस्त, टीम इंडिया ने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 28 रन पर गंवाए

287 रनों के टारगेट को पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 140 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारती के लिए अजिंक्य रहाणे और रिषब पंत ने सबसे ज्यादा यानी की 30 रनों की पारी खेली.

पर्थ: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क और स्पिनर नैथन लायन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को 146 रनों से मात दे दी है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.  287 रनों के टारगेट को पीछा करने उतरी भारतीय टीम मात्र 140 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए अजिंक्य रहाणे और रिषब पंत ने सबसे ज्यादा यानी की 30 रनों की पारी खेली.

भारत ने एडीलेड में पहला टेस्ट 31 रन से जीतकर बढ़त बनाई थी. भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 112 रन से की. टीम इंडिया ने अपने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 28 रन पर गंवाए. आस्ट्रेलिया ने अंतिम दिन 65 मिनट में ही भारत के बचे हुए पांच विकेट हासिल कर लिए. दक्षिण अफ्रीका में मार्च में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के सामने आने के बाद आस्ट्रेलिया की यह पहली टेस्ट जीत है.

आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन (39 रन पर तीन विकेट) और मिशेल स्टार्क (46 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि जोश हेजलवुड (24 रन पर दो विकेट) और पैट कमिंस (25 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए. हनुमा विहारी (28) और ऋषभ पंत (30) ने आज भारत की पारी को आगे बढ़ाया. ये दोनों छह ओवर तक ही आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रख पाए. दोनों ने छठे विकेट के लिए 21 रन जोड़े. विहारी आज आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे. उन्होंने स्टार्क की गेंद पर प्वाइंट पर कैच थमाया. पंत भी इसके बाद लियोन की गेंद पर मिड आन पर कैच दे बैठे. पीटर हैंड्सकोंब ने उनका नीचा कैच लपका. उमेश यादव (02) ने स्टार्क को उन्हीं की गेंद पर कैच थमाया. इशांत शर्मा (00) कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. जसप्रीत बुमराह (00) इसके बाद कमिंस की गेंद को हवा में लहरा गए और इस तेज गेंदबाज ने कैच लपककर आस्ट्रेलिया को जीत दिलाई. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने कप्तान विराट कोहली के 25वें शतक की बदौलत 283 रन बनाए. पहली पारी में 43 रन की बढ़त हासिल करने के बाद आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 243 रन बनाकर भारत को 287 रन का लक्ष्य दिया. तीसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होगा.

पहली पारी में विराट ने लगाया था शतक

पहली पारी की अगर बात करें तो मैच में कप्तान विराट कोहली ने 123 रन बनाए थे. उनका ऑस्ट्रेलिया में यह छठा शतक था. विराट ने जब भी शतक लगाया भारत नहीं जीता. चार में उसे हार मिली और दो टेस्ट ड्रॉ रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget