एक्सप्लोरर

INDvSA: दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक सीरीज़ जीत के साथ नंबर वन बना भारत

रोहित शर्मा की शतकीय पारी, कुलदीप की शानदार गेंदबाज़ी और हार्दिक के बेहतरीन खेल की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर इतिहास रच दिया है. 6 मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से शिकस्त देकर मेज़बान की धरती पर अपनी पहली सीरीज़ जीत दर्ज कर ली है.

नई दिल्ली/पोर्ट एलिज़ाबेथ: रोहित शर्मा की शतकीय पारी, कुलदीप की शानदार गेंदबाज़ी और हार्दिक के बेहतरीन खेल की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर इतिहास रच दिया है. 6 मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से शिकस्त देकर मेज़बान की धरती पर अपनी पहली सीरीज़ जीत दर्ज कर ली है. बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पोर्ट एलिजाबेथ में बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. पांड्या के शुरुआती झटकों और टर्निंग प्वाइंट रन आउट के बाद अंत में कुलदीप यादव (57 रन पर 4 विकेट) ने चार विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का पुलिंदा 201 रनों पर बांध दिया. पहले तीन वनडे में जीत के बाद चौथे मुकाबले में भारत को हार मिली लेकिन अब छठे और अंतिम मुकाबले से पहले सीरीज भारत के नाम हो चुकी है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया एक बेहतरीन शुरुआत के बाद अंत में सात विकेट पर 274 रन ही बना सकी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने फॉर्म में लौटते हुए शानदार 115 रनों की पारी खेली. भारत के स्कोर को देखने के बाद लग रहा था कि वो तकरीबन 50 रन कम है. 275 के लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका ने भी जोरदार शुरुआत की लेकिन इसके बाद 13 रनों के अंदर तीन विकेट गिरने के कारण मेज़बान टीम संकट में आ गई. अमला और कप्तान एडिन मार्कराम (32) ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े. इस बीच मार्कराम को एक जीवनदान मिला जब श्रेयस अय्यर ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उनका कैच छोड़ा. हालांकि वह इसका फायदा नहीं उठा सके और बुमराह ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया. अगले ओवर में हार्दिक पांड्या ने 55 के कुल स्कोर पर ज्यां पॉल ड्यू्मिनी (1) को पवेलियन भेज दिया. मेजबान टीम के सबसे अहम बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स छह के निजी स्कोर पर पांड्या की गेंद पर विकेट के पीछे धौनी के हाथों लपके गए. उनका विकेट 65 के कुल स्कोर पर गिरा. यहां से अमला और पिछले मैच के हीरो रहे डेविड मिलर (36) ने टीम को संभालने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़े, लेकिन युजवेंद्र चहल की फिरकी ने मिलर के विकेट उखाड़ भारत को जरूरी सफलता दिलाई. अमला की संघर्षपूर्ण पारी का अंत पांड्या ने सीधी थ्रो के साथ किया. अमला ने 92 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए. अमला का विकेट 166 के कुल स्कोर पर गिरा. उनके स्थान पर आए आंदिले फेहुलकवायो को कुलदीप ने बोल्ड कर मेजबान टीम को छठा झटका दिया. पिछले मैच में मिलर के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाने वाले हेइनरिक हालांकि एक छोर से रन बना रहे थे. इसी बीच कुलदीप ने कागिसो राबादा (3) को आउट कर मेजबान टीम को सातवां झटका दिया. कुलदीप ने क्लासेन को धौनी के हाथों स्टम्पिंग करा उनकी 42 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की मदद से बनाए गए 39 रनों की पारी का अंत किया. यहां से मेजबानों की हार तय हो गई थी. तबरेज शम्सी को कुलदीप ने खाता भी नहीं खोलने दिया और दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका दिया. युजवेंद्र चहल ने मोर्न मोर्कल (1) को पगबाधा आउट कर अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगाई. अंत में विरोधी टीम 42.2 ओवर में 201 रन पर ही सिमट गई. इस जीत के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका से नंबर वन की कुर्सी भी छीन ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget