एक्सप्लोरर

इंडिया ओपन में दुनिया के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी लेंगे भाग, अगले महीने दिल्ली में होगा मुक़ाबला

वर्ल्ड नंबर-1 चीन की चेन यूफेई और पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा चैंपियन विक्टर एक्सेलसन 24 से 29 मार्च तक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू होने वाले इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में ड्रॉ की अगुवाई करेंगे.

नई दिल्ली: इंडिया ओपन बैडमिंटन के 10वें संस्करण में महिला एकल इवेंट में विश्व की टॉप-10 में से आठ और पुरुष एकल इवेंट में विश्व के टॉप-10 में से तीन खिलाड़ी भाग लेंगे. 26 अप्रैल को समाप्त होने वाले ओलंपिक क्वालीफिकेशन से पहले यह एक अंतिम बड़ा टूर्नामेंट है. पीवी सिंधु, सायना नेहवाल, साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे.

वर्ल्ड नंबर-1 चीन की चेन यूफेई और पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा चैंपियन विक्टर एक्सेलसन 24 से 29 मार्च तक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू होने वाले इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में ड्रॉ की अगुवाई करेंगे. ओलेंपिक क्वालीफिकेशन 26 अप्रैल को समाप्त होगा और उससे पहले 4 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी राजधानी में नजर आएंगे.

मलेशिया मास्टर्स खिताबी जीत से सीजन की शुरुआत करने वाली यूफेई महिला एकल इवेंट में विश्व की टॉप-10 में आठ खिलाड़ियों की अगुवाई करेंगी. इनमें अकाने यामागुची, ही बिंगजियाओ, कैरोलिना मारिन, एन से योंग, मिशेले ली, तीन बार की चैंपियन रत्नाचोक इंतानोन और विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधु तथा पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सायना नेहवाल भी शामिल हैं.

पुरुष वर्ग में एक्सेलसन तीसरी बार खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे. उनके अलावा इसमें साई प्रणीत और 2018 के विजेता शि यूकी, 2012 के चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सोन वान हो भी अपनी चुनौती पेश करेंगे. तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन कुनलावुत वितिदसरन उन युवा खिलाड़ियों में शामिल होंगे, जो यहां सीनियर खिलाड़ियों को टक्कर देंगे. कुनलावुत इसी महीने बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे थे.

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने इस टूर्नामेंट को लेकर कहा, ‘‘ओलंपिक क्वालीफिकेशन-प्रमुख प्राथमिकता के चलते, इस बार काफी कड़े मुकाबले होने की उम्मीद है. बैडमिंटन फैन्स के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलते देखना एक खास मौका होगा. मैं फैन्स से अनुरोध करता हूं कि आप इसे मिस ना करें और मैच देखने के लिए जरूर आएं.’’

भारतीयों में, 2015 की चैंपियन सायना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास होगा. दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से कुछ अहम रैकिंग पॉइंट हासिल करना चाहेंगे ताकि वे टोक्यो ओलंपिक खेलने का अपना सपना पूरा कर सके.

अन्य भारतीयों में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणॉय, सौरभ वर्मा, समीर वर्मा और लक्ष्य सेन पुरुष एकल ड्रॉ में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. 2017 की चैंपियन सिंधु के लिए भी यह टूर्नामेंट बेहद खास होगा। इस टूर्नामेंट से वह विश्व की टॉप खिलाड़ियों के सामने खुद को परखना चाहेंगी। सिंधु अपने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी.

टूर्नामेंट में दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों के पास अपनी रैंकिंग में सुधार करने और टोक्यो ओलंपिक के लिए बेहतर सीड का तर्जा हासिल करने का मौका होगा.

बाई के महासचिव और आयोजन सचिव अजय के सिंघानिया ने कहा, ‘‘ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि समाप्त होने से पहले यह एक अंतिम बड़ा टूर्नामेंट होगा. इस साल के कुछ बड़े टूर्नामेंट्स से टॉप स्टार खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी रहने के कारण इंडिया ओपन सबसे अधिक पसंदीदा टूर्नामेंट बन गया है जो सर्वश्रेष्ठ एक्शन की गारंटी देता है. मैं सभी खिलाड़ियों को दिल्ली में शानदार टूर्नामेंट की शुभकामना देता हूं.’’

युगल वर्ग में एक बार फिर से सभी की निगाहें थाईलैंड ओपन चैंपियन सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पर होगी. ये जोड़ी अभी विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर पर है और वे लगभग टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह बना चुके हैं.

हाल में समाप्त हुई प्रीमियर बैडमिंट लीग (पीबीएल) के पांचवें संस्करण में ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए खेले थे. विश्व की टॉप-10 में से सात पुरुष युगल जोड़ियां ड्रॉ में शामिल हैं और इसकी अगुवाई वर्ल्ड नंबर-4 ताकेशी कमुरा और कीगो सोनोदो की जोड़ी करेंगी. सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा तथा प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को भी मिश्रित युगल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा. वर्ल्ड नंबर-1 झेंग सी वेई और हुआंग या क्यिोंग की जोड़ी टॉप-10 में से नौ जोड़ियों की अगुवाई करेंगे.

महिला युगल इवेंट में टॉप-10 में से आठ जोड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी महिला युगल में भारतीय चुनौती पेश करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
Live Score: जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता, श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा; सोनल-डिकवेला क्रीज पर
Live Score: जडेजा ने दिलाई बड़ी सफलता, श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा; सोनल-डिकवेला क्रीज पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget