एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे 'बड़ी' जीत

INDvsSL: श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे 'बड़ी' जीत
नई दिल्ली/दामबूला: गेंदबाज़ों की बेमिसाल गेंदबाज़ी और शिखर धवन के दमदार शतक की मदद से टीम इंडिया का श्रीलंकाई सरज़मीं पर विजयी अभियान जारी है. टेस्ट सीरीज़ में 3-0 से क्लीनस्वीप करने के बाद भारतीय टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज़ में भी विजयी आगाज़ कर दिया है. रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया.  श्रीलंका से मिले मामूली से 216 रनों के लक्ष्य को शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली ने बौना साबित कर लक्ष्य को महज़ 28.5 ओवरों में हासिल कर लिया. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम की 200 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेंदों के लिहाज़ से ये सबसे बड़ी जीत भी बन गई है. टीम इंडिया ने महज़ 173 गेंदों में इस लक्ष्य को हासिल कर ये रिकॉर्ड बनाया. 216 रनों के जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही. पिछले कई पारियों से चला आ रहा रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला श्रीलंका के खिलाफ भी जारी रहा. वो पारी के 5वें ओवर में ही 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. लेकिन इस एकमात्र विकेट से पहले और बाद श्रीलंकाई टीम के पक्ष में कुछ भी नहीं गया. शिखर धवन के साथ मिलकर कप्तान विराट कोहली ने ऐसी बेहतरीन साझेदारी निभाई कि श्रीलंकाई टीम के पास उसका तोड़ नहीं रहा. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर महज़ 143 गेंदों में 197 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को एकतरफा जीत दिला दी. शिखर धवन ने बेमिसाल पारी खेलते हुए 89 गेंदों में 128 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 3 छक्के भी लगाए. जबकि कप्तान कोहली ने अपने करियर के 44वें अर्धशतक के साथ 82 रन बनाए. उनकी इस पारी में 10 चौके और 1 छक्का आया. भारतीय बल्लेबाज़ों के कमाल से पहले भारतीय स्पिनर्स ने भी श्रीलंकाई टीम की हालत पतली कर 216 रनों पर समेट दिया था. मंजिल पर पहुंचते-पहुंचते रास्ता कैसे भटका जाता है ये कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों से सीखे. पहले 2 विकेट के लिए 139 रन जोड़ने के बाद श्रीलंकाई टीम कुछ इस तरह से बिखरी कि पूरी टीम महज़ 216 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. श्रीलंकाई पारी में निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. भारतीय गेंदबाज़ों ने कप्तान विराट कोहली का टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का करने का फैसला पूरी तरह से सही साबित कर दिया. मैच में श्रीलंकाई टीम की शुरूआत बेहद शानदार रही. ओपनर बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणाथिलाका ने टीम को 74 रनों की ओपनिंग साझेदारी. लेकिन 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने भारतीय कप्तान को ज़रूरी पहला विकेट दिला दिया. चहल ने गुणाथिलाका को 35 रनों के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा. पहला विकेट गिरने के बाद डिकवेला ने मेंडिस के साथ टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. दोनों बल्लेबाज़ अच्छी बल्लेबाज़ी भी कर रहे थे. लेकिन तभी केदार जाधव ने अर्धशतक पूरा कर चुके डिकवेला को एलबीडबल्यू आउट कर मैच में टीम इंडिया की वापसी करवा दी. दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाज़ों ने 64 रन जोड़े. लेकिन पहले 2 विकेटों के लिए इन दो साझेदारियों के अलावा और किसी भी विकेट के लिए श्रीलंकाई टीम टिककर नहीं खेल सकी. दोनों ओपनर बल्लेबाज़ों के लौटने के बाद श्रीलंकाई टीम ने निरंतर अंतराल में विकेट गंवाए. टीम के 150 रनों के स्कोर पर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे मेंडिस एक खराब शॉट खेलकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान उपुल थरंगा भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और महज़ 13 रन बनाकर केदार जाधव की फुल-टॉस गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर बाउंड्री लाइन पर लपके गए. कप्तान के विकेट के बाद कपूगेडरा, डिसिल्वा, परेरा और संदाकन भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए. जिसके बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 187 पर 8 हो गया. भारतीय गेंदबाज़ों के आगे पूरी श्रीलंकाई टीम धराशायी नज़र आई. अंत में मैथ्यूज़ ने टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन दूसरे छोर पर कोई साथ नहीं मिल पाने की वजह से वो भी टीम को ज्यादा दूर तक नहीं पहुंचा सके और पूरी टीम महज़ 216 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. मैथ्यूज़ ने नाबाद 36 रन बनाए. भारत के लिए अक्षर पटेल ने 3, जाधव, बुमराह और चहल ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि 1 खिलाड़ी रन-आउट हुआ. इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम अब वनडे सीरीज़ में भी 1-0 से आगे बढ़ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget