एक्सप्लोरर

India Australia Tour 2020: भारत के खिलाफ कुछ मैच नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर, ये है वजह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले व्हाइट बॉल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी मैच नहीं खेलेंगे. इसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, पैट कमिन्स और जॉश हेजलवुड शामिल हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जानकारी दी है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच काफी वक्त बाद क्रिकेट मुकाबला देखने मिलेगा. भारत की क्रिकेट टीम 27 नवंबर से 8 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ वनडे, टी-20 और टेस्ट मैच खेलेगी. इसके लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया अपने खिलाड़ियों को लेकर संशय में है और उनमें बदलाव कर रही है. स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और पैट कमिन्स भारत के खिलाफ सारे मैच नहीं खेलेंगे.

जानकारी के मुताबिक, भारत के ऑस्ट्रेलिया के दौरान होने वाले टी-20 और वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन टॉप खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और पैट कमिन्स सारे मैच नही खेलेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्तायों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी फिर से हासिल करना ही उनका लक्ष्य है और इसीलिए टीम के तीन टॉप खिलाड़ियों को शायद टेस्ट सीरीज से पहले कुछ मैचों से बाहर रखा जाएगा ताकि उन्हें आराम मिल सके.

दुबई में आईपीएल खेल रहे खिलाड़ी

ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलहाल दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) खेल रहे हैं और दो महीने से यहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रखना बहुत जरूरी है. टॉप के कुछ खिलाड़ियों में बदलाव करके खिलाने की योजना बनाई गई है और इसीलिए सिर्फ 6 लिमिटेड ओवर्स मैच के लिए 18 सदस्यों को ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में शामिल किया गया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा विकल्प उनके पास रहें.

खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति पर नजर

सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल से जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वापस लौटेंगे तब वह भारत के साथ होने वाले मुकाबले को लेकर चयनकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे. स्टार खिलाड़ी जिनको ज्यादा मैचेस साल में खेलना पड़ते हैं, उनसे पूछा जाएगा कि वो सारे मैचेस खेलने की मानसिक स्थिति में हैं या नहीं. इसके बाद ही पूरा प्लान तैयार किया जाएगा.

इन खिलाड़ियों को भी दिया गया रेस्ट

इससे पहले मैथ्यू वेड और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को भी इसी वजह से रेस्ट दिया गया था. ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्तायों के मुताबिक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वाइट बॉल सीरीज में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, पैट कमिन्स और जॉश हेजलवुड सारे मैच नही खेलेंगे. हालांकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी यानी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने वाली हैं.

ये भी पढ़ें-

India Australia Tour 2020: भारत के लिए कड़ी चुनौती होंगे ऑस्ट्रेलिया के ये 3 नए खिलाड़ी, जानिए इनके बारे में

IPL 2020: कोलकाता पर मिली जीत के बाद MS धोनी ने की रुतुराज-जडेजा की तारीफ, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget