एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोलकाता पर मिली जीत के बाद MS धोनी ने की रुतुराज-जडेजा की तारीफ, कही ये बड़ी बात

रुतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 72 रन ठोके, जिसमें छह चौके और 2 छक्के शामिल हैं.

आईपीएल सीजन 13 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने 13 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल कर लिए हैं. जबकि प्लेऑफ में जाने की केकेआर की उम्मीदें ख़त्म हो गईं हैं. आपको बता दें कि चेन्नई की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है.

चेन्नई की जीत के हीरो रहे रुतुराज-जेडजा 

रुतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 72 रन ठोके, जिसमें छह चौके और 2 छक्के शामिल हैं. वहीं, अंत में बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा ने मैच विनिंग पारी खेली. सर जडेजा ने 11 गेंदों में नाबाद 31 रन जोड़े, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल हैं.

एमएस धोनी ने की रुतुराज-जेडजा की तारीफ 

एमएस धोनी ने मैच के बाद जडेजा की तारीफ करते हुए कहा ‘मुझे लगता है कि इस मैच में योजनाएं हमारे पक्ष में रहीं. खुशी है कि टॉस हमने जीता. जडेजा इस सत्र में शानदार बल्लेबाजी कर रहा है. वह हमारी टीम में एकमात्र बल्लेबाज है जो अंतिम ओवरों में रन बनाने की जिम्मेदारी उठा रहा है. मुझे लगता है कि पूरे सत्र के दौरान हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो उसका साथ दे.’ वहीं, रुतुराज गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा 'वह बेहतरीन खिलाडी है. हालांकि काफी कम बोलता है जिसके कारण कभी कभी टीम प्रबंधन को खिलाड़ी को परखने में दिक्कत होती है. जब उसने बल्लेबाजी शुरू की तो आप देख सकते हैं कि वह गेंद को उसी तरह हिट कर रहा था जैसे चाहता था और जो उसने योजना बनाई थी.’

कोलकाता के लिए नितीश राणा ने खेली तूफानी पारी  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए. अपने फॉर्म को बरक़रार रखते हुए नितीश राणा ने इस मैच में भी तूफानी पारी खेली और टीम के लिए 87 रनों का योगदान दिया है. 87 रनों की अपनी इस पारी में राणा ने दस चौके और चार छक्के लगाए. आपको बता दें कि इस साल राणा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें :-

IPL 2020: सूर्यकुमार यादव को लेकर रवि शास्त्री के ट्वीट पर मनोज तिवारी ने कसा तंज

IPL 2020: सूर्यकुमार यादव को स्कॉट स्टायरिस ने दिया न्यूजीलैंड से खेलने का ऑफर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget