एक्सप्लोरर

AUS vs IND: भारत-ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट में 25,000 दर्शकों के प्रवेश की अनुमति

एडिलेड में होने वाले पहले डे नाइट टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमें 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट, सात जनवरी 2021 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसजीसी) में तीसरा टेस्ट और 15 जनवरी 2021 से गाबा में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेगी.

मेलबर्न: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में 25,000 दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. कोविड-19 महामारी के बीच दोनों टीमों के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, जोकि बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा.

एमसीजी ने इस बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए स्टेडियम की क्षमता का एक चौथा हिस्सा दर्शकों के लिए रखा है. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 17 दिसंबर से एडिलेड में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डे नाइट टेस्ट मैच से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत करेगा.

एडिलेड में होने वाले पहले डे नाइट टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमें 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट, सात जनवरी 2021 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसजीसी) में तीसरा टेस्ट और 15 जनवरी 2021 से गाबा में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेगी.

एडिलेड टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला डे नाइट टेस्ट मैच होगा. दोनों टीमें अब तक एक भी डे नाइट टेस्ट मैच नहीं हारी हैं. भारत ने अब तक का अपना एकमात्र डे नाइट टेस्ट मैच 2019 में ईडन गॉर्डन में बांग्लादेश के खिलाफ जीता था. ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में अब तक न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ चार डे नाइट टेस्ट मैच खेले हैं और चारों में उसे जीत हासिल हुई है.

विक्टोरिया की सरकार, मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सदस्यों को और फैन्स को सुरक्षित रूप से टेस्ट में भाग लेने के लिए सक्षम करने के लिए एक 'कोविड सेफ प्लान' विकसित करेगी.

एमसीसी के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने कहा, "अपने नए कोविड सेफ प्रोटोकॉल के तहत हम विक्टोरियन सरकार और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर एमसीजी में इस साल के बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी करेंगे."

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कहा, "बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट क्रिकेट में प्रतिष्ठित ट्रॉफी में से एक है और ऑस्ट्रेलिया का प्रतिभाशाली भारतीय टीम के खिलाफ प्रतियोगिता देखना दिलचस्प होगा."

इस बीच, ऐतिहासिक एमसीजी को और तीन साल के लिए टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी करने की पुष्टि की गई है. यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, एमसीसी और विक्टोरियन सरकार की तरफ से एमसीजी के लिए किए नए तीन साल के आयोजन स्थल समझौते की घोषणा के बाद शुरू हुआ है. एमसीजी ने 2020 में लगातार 31वें बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी की थी.

आईसीसी के भविष्य दौरा कार्यक्रम के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया 2021 में इंग्लैंड और 2022 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा. एमसीजी में पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट 1950 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget