एक्सप्लोरर

Ind Vs SA: दूसरा टेस्‍ट आज से, 50 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे कोहली

Ind Vs SA: आज विराट कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाली सूची में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे. नंबर एक पर एम एस धोनी हैं.

Ind Vs SA: टीम इंडिया आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलने पुणे के मैदान पर उतरेगी. इस दौरान जहां एक तरफ मेहमान टीम शर्मनाक हार को भुलाकर अपनी उम्मीदें कायम रखना चाहेगी तो वहीं 'विराट कोहली एंड कंपनी' सीरीज सील करने के इरादे से मैदान पर आएगी.

विशाखापत्‍तनम में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 203 रन से करारी शिकस्‍त देने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद है. विराट कोहली की सेना ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. फाफ डु प्‍लेसिस की कप्‍तानी वाली अफ्रीकी टीम को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में पुणे टेस्‍ट को जीतना होगा. मौसम विभाग की माने तो दूसरे टेस्‍ट मैच में बारिश की संभावनाएं प्रबल हैं. ऐसे में फैन्‍स को इस दौरान निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है.

कोहली 50वें टेस्ट में करेंगे टीम का नेतृत्व

इस मैच की सबसे खास बात यह होगी कि आज कोहली की कप्तानी में टीम 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इस मैच में मैदान पर उतरते ही कोहली दूसरे ऐसे कप्तान बन जाएंगे जो सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाएंगे. फिलहाल कोहली पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बराबर 49 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं. विराट अभी दूसरे नंबर पर है, पहले नंबर पर पूर्व कप्तान एम एस धोनी हैं जिन्होंने 60 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया है.

सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं कोहली

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली है. उन्होंने बतौर कप्तान 49 में से 29 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है और 10 मैच हारे हैं. उनकी कप्तानी में 10 मैच ड्रॉ रहे हैं. सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 60 में से 27 टेस्ट मैच जीते थे. वहीं सौरभ गांगुली ने 21 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें-

कश्मीर पर चीन का यू-टर्न: इमरान-जिनपिंग मुलाकात के बाद बोली पाकिस्तान की भाषा, भारत ने भी दिया जवाब मॉब लिंचिंग Open Letter विवाद: बंद हुआ 49 जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ राजद्रोह का मामला अपनी पसंदीदा होंगकी कार में चेन्नई से महाबलीपुरम का सफर करेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग The Sky Is Pink: प्रियंका और फरहान की फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया, पढ़ें Critics Review

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
खलिन जोशी ने J&K Open 2026 में छह शॉट की बढ़त बरकरार रखी
खलिन जोशी ने J&K Open 2026 में छह शॉट की बढ़त बरकरार रखी
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget