एक्सप्लोरर

Ind vs SA: पहले टेस्ट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया, शमी ने झटके 5 विकेट

भारतीय टीम ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है.

विशाखापट्टनम: भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हरा दिया. भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच के हीरो मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा रहे. शमी ने पांच जबकि जडेजा ने चार विकेट झटके.

भारतीय टीम दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा.

दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके जवाब में 63.5 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई और उसे 203 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम के लिए डेन पिएड्ट 107 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 56 और सेनुरान मुतुसामी 108 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 49 रनों का योगदान दिया. मेहमान के चार बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए.

दक्षिण अफ्रीका ने कल एक विकेट पर 11 रन बनाए थे. आज टीम ने इससे आगे खेलना शुरू किया. एडिन मार्कराम तीन और थेयुनिस डे ब्रयून ने पांच रन से आगे खेलना शुरू किया. मेहमान टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही.

दिन का खेल शुरू होते ही दक्षिण अफ्रीकी टीम जडेजा और शमी की घातक गेंदबाजी के आगे नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी.

दक्षिण अफ्रीका ने भी संघर्ष किया और अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए. भारत दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget