एक्सप्लोरर

तीसरे टेस्ट से बाहर होंगे शुभमन गिल? कितनी गंभीर है चोट? स्टार बल्लेबाज ने खुद दिया जवाब

Shubman Gill Injury: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल विशाखापट्टनम टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी चोट अब कैसी है इस पर बल्लेबाज ने खुद अपडेट दिया है.

IND vs ENG, Shubman Gill Inury Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने विशाखापट्टनम में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 106 रनों से पटखनी दी थी. हालांकि इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. अपनी चोट के कारण वह दूसरे टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करने भी मैदान पर नहीं आए थे. शुभमन गिल की यह चोट कितनी गंभीर है? क्या वह इस सीरीट के तीसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे? इन सभी बड़े सवालों का जवाब गिल ने खुद दिया है.

शुभमन ने खुद दिया चोट पर अपडेट
विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी थी. हालांकि मैच में भारत की जीत के बाद गिल ने अपनी चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि ‘उन्होंने इसका स्कैन कराया है जिसमें कोई चिंता की बात सामने नहीं आई है. वह अगले कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे.’ शुभमन गिल का चोट गंभीर नहीं होना भारतीय टीम के लिए काफी राहत की बात है.

दरअसल, सोमवार दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी कर कहा था कि ‘मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान शुभमन गिल की उंगली में चोट लगी थी. जिस वजह से वह चौथे दिन मैदान पर नहीं जा पाएंगे.’ गिल की जगह चौथे दिन सरफराज खान फील्डिंग करते हुए नजर आए थे.

शुभमन का जमकर चला था बल्ला
विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला था. उन्होंने इस मैच में 147 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली थी. शुभमन की यह पारी उस वक्त आई थी जब भारतीय टीम मुश्किल में थी. उनकी पारी में भारत की जीत में अहम योगदान निभाया.

यह भी पढ़ें: आज फाइनल के टिकट के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें सेमीफाइनल मैच की A टू Z डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget