एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: बेन स्टोक्स ने तोड़ा कोविड 19 प्रोटोकॉल, अंपायर ने लगाई लताड़

IND Vs ENG: आईसीसी ने पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से अपने नियमों में बदलाव किया था. जिन नियमों को बदला गया था उनमें गेंद पर लार नहीं लगाना भी शामिल था. लेकिन बेन स्टोक्स ने बुधवार को आईसीसी के इस नियम को तोड़ा है.

IND Vs ENG: कोरोना वायरस महामारी के बीच इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. कोविड 19 की वजह से हालांकि पिछले साल आईसीसी ने नियमों में बदलाव किया था और उनमें गेंद पर लार ना लगाना भी शामिल था. लेकिन बुधवार को इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टोक्स ने आईसीसी की कोविड 19 गाइडलाइन्स को तोड़ दिया. बेन स्टोक्स को तीसरे टेस्ट के पहले दिन गेंद पर लार लगाते हुए देखा गया जिसके बाद गेंद को सैनिटाइज करना पड़ा.

यह घटना 12वें ओवर के अंत में हुई जब स्टोक्स गेंद को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल करते दिखे जिससे अंपायर नितिन मेनन को उनसे बात करनी पड़ी. गेंद को फिर सैनिटाइज किया गया. आईसीसी ने पिछले साल जून में कोविड-19 महामारी के चलते गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था.

आईसीसी के कोविड-19 दिशानिर्देशों के अंतर्गत एक टीम को प्रत्येक पारी में दो बार चेतावनी दी जा सकती है लेकिन गेंद पर बार बार लार लगाने से पांच रन की पेनल्टी लगेगी जो बल्लेबाजी कर रही टीम को मिलेंगे. जब भी गेंदबाज गेंद पर लार लगायेगा तो अंपायरों को गेंद से खेल शुरू करने से पहले इसे साफ करना होगा.

इंग्लैंड की हालत खराब

इंग्लैंड ने अहमदाबाद में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 112 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 6 विकेट लिए जबकि अश्विन को तीन विकेट मिले.

दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 57 रन बनाकर नाबाद हैं. इंडिया पहली पारी में इंग्लैंड से सिर्फ 13 रन पीछे है और अभी उसके हाथ में 7 विकेट हैं.

IND Vs ENG: अक्षर पटेल ने खोला कामयाबी का राज, बताया कैसे मिले 6 विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget