एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: अश्विन ने खुद को बताया एक्सीडेंटल क्रिकेटर, जानें कैसा था 400 विकेट लेने का एहसास

IND Vs ENG: अश्विन ने अहमदाबाद टेस्ट में 400 विकेट की बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे तेजी से यह मुकाम हासिल करने वाले गेंदबाज हैं. लेकिन आर अश्विन ने खुद को एक्सीडेंटल क्रिकेटर बताया है.

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को अहमदाबाद टेस्ट में 10 विकेट से मात देकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई. लेकिन अमहदाबाद टेस्ट को अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे तेजी से 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए याद किया जाएगा. इस कामयाबी के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तो अश्विन को लीजेंड करार दिया. लेकिन अश्विन का मानना है कि उनका क्रिकेटर बनना एक्सीडेंटल था.

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 400वां टेस्ट विकेट हासिल किया. उन्होंने मैच में सात विकेट लिये और अब उनके विकेटों की संख्या 401 पर पहुंच गई. अश्विन ने कहा, ''मैं एक्सीडेंटल ही क्रिकेटर बना. मैं असल में क्रिकेट को चाहने वालों में शामिल था जो क्रिकेटर बन गया. मैं यहां अपना सपना जी रहा हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत की तरफ से खेलूंगा.''

अश्विन का कहना है कि कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वह कितने लकी हैं जो भारत के लिए खेल पाए हैं. अश्विन को हालांकि ऑस्ट्रेलिया में खेलने का भरोसा भी नहीं था. उन्होंने कहा, ''जब मैं आईपीएल से वापस आया तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं आस्ट्रेलिया में खेलूंगा और इसलिए मैं कहता हूं सब कुछ गिफ्ट है. जिस खेल को मैंने चाहा उसने मुझे वापस बहुत कुछ दिया.''

ऐसे हुआ 400 विकेट लेने का एहसास

अश्विन ने लॉकडाउन को इस्तेमाल क्रिकेट से जुड़े हुए वीडियोज देखने में किया और इससे उनकी खेल के प्रति समझ और बेहतर हुई. अश्विन ने जोफ्रा आर्चर के रूप में 400वां विकेट लिया और बल्लेबाज ने जब डीआरएस लिया तभी उन्हें अहसास हुआ कि वह इस मुकाम पर पहुंच गये हैं.

अश्विन ने कहा, ''असल में उस समय जब आर्चर ने डीआरएस लिया तभी मुझे अहसास हुआ कि मैंने 400वां विकेट ले लिया है. इसके बाद उन्होंने बोर्ड पर 400वां विकेट दिखाया, स्टेडियम में सभी खड़े होकर तालियां बजा रहे थे.''

बता दें कि इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- BCCI के सामने बेअसर है ICC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget