एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd ODI: दूसरे मैच से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, कप्तान इयोन मोर्गन चोट के कारण सीरीज से बाहर, बटलर करेंगे कप्तानी

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है.

पुणे: इंग्लैंड टीम के सीमित ओवरों कप्तान इयोन मोर्गन हाथ में चोट के कारण भारत के साथ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबलों मे नहीं खेल सकेंगे. मोर्गन के अलावा सैम बिलिंग्स भी शुक्रवार को होने वाले दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं. उनके तीसरे मैच में खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा. इंग्लैंड की टीम के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड पहला मैच गंवा चुकी है. अगर दूसरे मैच में इंग्लैंड को हार मिली, तो उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी.

जोस बटलर संभालेंगे इंग्लैंड की कप्तानी

मोर्गन की अनुपस्थिति में जोस बटलर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टोन शुक्रवार को डेब्यू करेंगे. मोर्गन को मंगलवार को हुए पहले मैच में फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी. उनकी दो अंगुलियों के बीच कट लग गया है और उन्हें चार टांके भी लगवाने पड़े थे. गुरुवार को मोर्गन अभ्यास के लिए आए थे लेकिन बाद में उन्होंने खुद को मैच के लिए अनफिट करार दिया था.

मजबूत स्थिति में है टीम इंडिया

तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी. भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हालांकि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह मिल सकती है. भारतीय टीम की कोशिश दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की रहेगी.

IND vs ENG: प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी के मुरीद हुए केएल राहुल, बोले- टीम इंडिया के लिए बनेंगे उपयोगी खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget