एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में मात देने के बाद विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

तीसरा मैच मनुका ओवल मैदान की पिच पर खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया 303 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 13 रनों से मैच हार गई.

कैनबरा: शुरुआती दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद भारत ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे एवं आखिरी वनडे में हरा कर सीरीज का विजयी अंत किया. भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि नए मैदान पर गेंदबाजों को मदद करने वाली पिच से उनकी टीम को आत्मविश्वास मिला. शुरुआती दो वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की फ्लैट पिच पर खेले गए थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था. तीसरा मैच मनुका ओवल मैदान की पिच पर खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया 303 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 13 रनों से मैच हार गई.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "यह संतोषजनक बात है कि हमारी पारी के पहले हाफ में और ऑस्ट्रेलियाई पारी के दूसरे हाफ में हम दबाव में थे, लेकिन हमने दोनों बार वापसी की. मुझे लगता है कि पिच गेंदबाजों की मदद करने के लिहाज से काफी बेहतर थी और इससे हमें आत्मविश्वास मिला. हम इसके कारण ऑस्ट्रेलिया को दबाव में ला पाए."

उन्होंने कहा, "13-14 साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद मैंने यह जाना है कि आपको उस तरह की वापसी करनी आनी चाहिए जो हमने की." कोहली ने इस मैच में 63 रनों की पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत लड़खड़ाती दिख रही थी. हार्दिक पांड्या ने नाबाद 92 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली और 150 रनों की साझेदारी कर टीम को 302 का स्कोर दिया.

कोहली ने कहा, "मैं थोड़ा और खेलना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्यवश आउट हो गया था. हार्दिक और जडेजा की अच्छी साझेदारी हुई. इसी की टीम को जरूरत थी. हम दिल से खेले और यही ऑस्ट्रेलिया में करना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget