एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत, पहले इन टीमों के खिलाफ टीम इंडिया ने किया था कमाल

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाकर मैच जीतने का रिकार्ड साल 1976 में वेस्ट इंडीज की दौरे पर गयी टीम के नाम दर्ज है. गाबा के मैदान पर पहली बार किसी ने टीम ने 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए ये भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है.

ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की यह सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. गाबा के मैदान पर पहली बार किसी  टीम ने 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए ये भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ चेस किए थे 400 से ज्यादा रन 

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाकर मैच जीतने का रिकार्ड साल 1976 में वेस्ट इंडीज की दौरे पर गयी टीम के नाम दर्ज है. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए इस मैच में वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम पहली पारी में 228 रन ही बना पाई. इसके बाद दूसरी पारी में कैरेबियाई टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 271 रनों पर पारी को घोषित की और टीम इंडिया को चौथी पारी में 403 रनों का लक्ष्य दिया. बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सुनील गावस्कर के 102 मोहिंदर अमरनाथ के 85 और गुंडप्पा विश्वनाथ की 112 रनों की पारी की बदौलत 406 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर इतिहास रचा था. भारत ने कप्तान बिशन सिंह बेदी की अगुवाई में ये कारनामा किया था.

इंग्लैंड के विरुद्ध किया था 387 रनों का लक्ष्य पार 

इसके अलावा भारत ने 2008 में चेन्नई में हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 387 रनों के लक्ष्य को भी हासिल किया है. चौथी पारी में भारत के सामने चुनौती आसान नहीं थी. लेकिन सचिन तेंदुलकर के शतक और युवराज, सहवाग और गंभीर के अर्धशतकों के दम पर भारत ने लगभग असंभव से दिखने वाले लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसके अलावा भारत ने 2011-2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में चौथी पारी में 276 और साल 2001 में श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 264 रन बनाकर मैच जीता था.

यह भी पढ़े 

अब ट्रैफिक रूल्स तोड़ना पड़ेगा भारी, जल्द शुरू हो सकता है यातायात उल्लंघन प्रीमियम

मैच के बाद रहाणे ने जीता दिल, 100वां टेस्ट खेलने वाले नेथन लायन को दी टीम इंडिया की जर्सी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget