एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: भारतीय टीम को पहले वनडे में मिली हार के बाद भड़के विराट कोहली, बताया इस कारण हारी टीम

भारतीय टीम को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 66 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की.

सिडनी: भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुक्रवार को पहले वनडे मैच में ही खराब प्रदर्शन के कारण 66 रनों से मात झेलनी पड़ी. हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने फील्डरों और गेंदबाजों पर नारजगी जाहिर की है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ वनडे में सर्वोच्च स्कोर भी है. ऑस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में भारतीय फील्डरों का भी हाथ रहा जिन्होंने कैच भी छोड़े और ग्राउंड फील्डिंग भी खराब की. गेंदबाज भी लगातार रन लुटाते गए.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "हमें तैयारी करने का भरपूर समय मिला था. मुझे नहीं लगता कि जब आप एक टीम के तौर पर नहीं खेल पाते हो तो इसके लिए कोई बहाना होता है. हम अभी तक टी-20 खेल रहे थे, हमने लंबे समय बाद वनडे मैच खेला, लेकिन हमने काफी सारी वनडे क्रिकेट खेली है."

कप्तान ने कहा, "20-25 ओवरों के बाद हमारी जो बॉडी लेंग्वेज थी वो निराशाजनक थी. अगर आप फील्डिंग में लगातार गलतियां करते रहोगे तो एक शीर्ष टीम आपको नुकसान पहुंचाएगी ही. बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए सबसे जरूरी है कि हम लगातार विकेट लें लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके."

कोहली ने साथ ही कहा कि टीम को कुछ ओवर पार्ट टाइम गेंदबाजों से कराने की तरफ भी ध्यान देना होगा. कोहली ने कहा, "हमें पार्ट टाइम गेंदबाजों से काम लेने का तरीका निकालना होगा. दुर्भाग्यवश हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए तैयार नहीं है इसलिए हमें इस बात को मानना होगा और काम करना होगा. इस एरिया पर हमें ध्यान देना होग, क्योंकि यह टीम संतुलन के लिए बड़ी बात है. मार्कस स्टोइनिस और ग्लैन मैक्सवेल यह ऑस्ट्रेलिया के लिए करते हैं."

भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ हार्दिक पांड्या और शिखर धवन ही कुछ कर सके. पांड्या ने 90 और धवन ने 74 रनों की पारी खेली. भारत 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 308 रन ही बना सकी. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. भारतीय टीम को अगर सीरीज में बने रहना है तो हर हाल में दूसरा वनडे मुकाबला जीतना होगा. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मैच जीत लेगी लेकिन पहले धवन और फिर पांड्या के आउट होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैन्स की उम्मीदें टूट गई.

भारत की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्कस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवैल, एडम जंपा, मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
CWG के बीच भारतीय नक्शे को लेकर विवाद, बॉक्सर लवलीना ने जताई आपत्ति
CWG के बीच भारतीय नक्शे को लेकर विवाद, बॉक्सर लवलीना ने जताई आपत्ति
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget