एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd ODI: सिडनी में होगी 'सम्मान' की लड़ाई, क्या गिल ब्रिगेड ‘क्लीन स्वीप’ से बच पाएगी? जानें इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में होगा. टीम इंडिया 2-0 से पीछे है और अब ‘क्लीन स्वीप’ से बचने के लिए गिल ब्रिगेड की जीत जरूरी है.

IND vs AUS 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले दो मुकाबले हारकर टीम इंडिया सीरीज पहले ही गंवा चुकी है. अब बारी है तीसरे और आखिरी वनडे की, जो 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम अब अपनी ‘इज्जत बचाने’ के मिशन पर उतरेगी.

सिडनी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 19 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से भारत को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि 16 मैचों में हार झेलनी पड़ी है. एक मैच बेनतीजा रहा.

यह आंकड़ा साफ बताता है कि सिडनी ऑस्ट्रेलिया का गढ़ रहा है और भारत के लिए यह मैदान हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है. ऐसे में गिल ब्रिगेड के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस मैदान पर जीत दर्ज करने की होगी, ताकि टीम क्लीन स्वीप से बच सके और कुछ मनोबल हासिल कर सके.

पर्थ और एडिलेड में मिली हार 

पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा. वहां भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और टीम को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी. भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आगे बेअसर दिखे.

सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए. रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की फिफ्टी के बावजूद यह स्कोर बड़ा साबित नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीत लिया और सीरीज पर कब्जा कर लिया.

गिल की कप्तानी पर नजरें

अब तीसरे मैच में नजरे होंगी कप्तान शुभमन गिल पर. वह बतौर कप्तान अपने पहले विदेशी दौरे पर हैं और शुरुआती हार के बाद काफी दबाव में हैं. टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासकर गेंदबाजी यूनिट में, जो अब तक निराशाजनक रही है.

सम्मान बचाने का आखिरी मौका

सिडनी का यह मुकाबला भारत के लिए सीरीज से ज्यादा आत्मसम्मान की लड़ाई बन चुका है. एक जीत न सिर्फ हार के सिलसिले को तोड़ेगी, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी लौटाएगी. अब देखना है कि शुभमन सेना क्या इतिहास बदल पाती है या ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर ‘सूपड़ा साफ’ करने में कामयाब होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget