एक्सप्लोरर

ये कैसा मैच है: शाहिद आफरीदी की कप्तानी में खेलेंगे दिनेश कार्तिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को आखिरकार वर्ल्ड इलेवन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. उन्हें इंग्लैंड की सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है.

नई दिल्ली: लॉर्ड्स के मैदान पर आज चैरिटी मैच में आईसीसी वर्ल्ड 11 औ वेस्टइंडीज के टीम के बीच मुकाबला होने जा रहा है. इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को आखिरकार वर्ल्ड इलेवन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. उन्हें इंग्लैंड की सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है.

एक घरेलू मैच के दौरान उंगली पर चोट लगने के कारण मोर्गन वर्ल्ड 11 टीम से बाहर हो गए.

अफरीदी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "आईसीसी विश्व इलेवन टीम की कमान संभालना बड़े सम्मान की बात है और वह भी इतने अच्छे कारण के लिए. मैं आश्वस्त हूं कि सभी खिलाड़ी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें लोगों को उच्च स्तरीय क्रिकेट खेल देखने का मौका मिलेगा."

वर्ल्ड इलेवन की टीम में थोड़े बदलाव हुए हैं. मोर्गन, अफरीदी, शोएब मलिक, थिसारा परेरा, राशिद खान, शाकिब अल-हसन, तमीम इकबाल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, ल्यूक रोंची, मिशेल मेक्लेघन जैसे खिलाड़ियों को पहले घोषित हुई टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, शाकिब ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया और ऐसे में उनके स्थान पर किशोर खिलाड़ी संदीप लामिचाने का नाम शामिल किया गया. पांड्या ने भी नाम वापस ले लिया और उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को विश्व एकादश में जगह मिली है. सैम बिलिंग्स को मोर्गन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी आदिल राशिद और सैम कुरान को भी देरी से 13 सदस्यीय विश्व एकादश में जगह मिली. यह टीम अब भी मजबूत है, क्योंकि कार्तिक, बिलिंग्स, मलिक, अफरीदी और परेरा बल्लेबाजी क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.

वर्ल्ड इलेवन के स्पिन गेंदबाज राशिद और लामिचाने के साथ अफरीदी भी पूरी तरह से तैयार हैं. मेक्लेघन, कुरान और मिल्स तेज गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे.

अप्रैल, 2016 में आईसीसी टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कार्लोस ब्राथवेट को ही वेस्टइंडीज की कमान सौंपी गई है. इस टीम में टी-20 के स्टार क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, एविन लेविस और बद्री जैसे बड़े नाम सामिल हैं.

इसके अलावा, मार्लोन सैमुएल्स, आंद्रे फ्लेचर, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदीन, केसरिक विलियम्स और अन्य खिलाड़ी भी विश्व एकादश का सामना करने को तैयार हैं.

टीमें : 

आईसीसी वर्ल्ड इलेवन : शाहिद अफरीदी (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सैम कुरान, तमीम इकबाल, टेमल मिल्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), राशिद खान, संदीप लामिचाने, मिशेल मेक्लेघन, शोएब अख्तर, थिसारा परेरा, ल्यूक रौंची (विकेटकीपर) और आदिल राशिद

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), सैमुएल बद्री, रेयाद एमरिट, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, मार्लोन सैमुएल्स और केसरिक विलियम्स।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget