एक्सप्लोरर

IndVsPak: एक बार फिर चला 'हिटमैन' रोहित शर्मा का बल्ला, 3 छक्के और 14 चौकों की मदद से बनाए 140 रन

रोहित शर्मा जब से क्रीज पर आए वे बिल्कुल नियंत्रित बल्लेबाजी करते दिखे. चाहे तेज गेंदबाजी हो या स्पिन, पाकिस्तान के हर गेंदबाजों की उन्होंने जमकर क्लास ली. अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए उन्होंने 123.89 की स्ट्राइक रेट से 113 गेंदों पर 140 रन बनाए.

मैनचेस्टर: पाकिस्तान के खिलाफ भारत को ठोस शुरुआत देने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 140 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए हैं. रोहित 39वें ओवर में हसन अली की गेंद पर रियाज के हाथों लपके गए. रोहित शर्मा ने 113 गेंदों में 3 छक्के और 14 चौकों की मदद से 140 रनों का योगदान दिया.

विश्वकप में रोहित शर्मा का ये दूसरा शतक रहा. रोहित ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी शतक जड़ा था. तब उन्होंने नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी. विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा अब तक अकेले ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने दो शतक जड़े हैं.

रोहित की पारी

रोहित ने अपने करियर के 24वें और टूर्नामेंट के दूसरे शतक के लिए 85 गेंदों का सामना कर 9 चौके और तीन छक्के लगाए. रोहित ने पारी की शुरुआत करते हुए लोकेश राहुल (57) के साथ पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की थी. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 57 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी. वह इस विश्व कप में दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उनके अलावा इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने दो शतक लगाए हैं.

मैच के शुरुआत से ही रोहित शर्मा बेहतर टच में दिख रहे थे. उन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. रोहित शर्मा ने शानदार 123.89 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए. इस वर्ल्ड कप में भारत अपना चौथा मैच खेल रही है. पिछले तीन मुकाबलों में भारत ने दो मैच में जीत दर्ज की जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget