एक्सप्लोरर

ICC ने बढ़ाई महिला वर्ल्ड कप की ईनामी राशि, 297% बढ़कर प्राइज मनी पुरुष वर्ल्ड कप से ज्यादा, जानिए कितनी

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा. इस बार विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी मिलेगी. ICC ने कुल इनामी राशि को पिछले टूर्नामेंट से लगभग 297 प्रतिशत बढ़ा दिया है.

ICC Women’s World Cup 2025: महिला क्रिकेट के इतिहास में पहली बार प्राइज मनी इतनी बड़ी छलांग लगाने जा रही है. आईसीसी (ICC) ने सोमवार, 1 सितंबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए कुल 122.5 करोड़ रुपए (13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की प्राइज मनी का ऐलान किया है. यह रकम पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग 297 प्रतिशत ज्यादा है. खास बात यह है कि महिला वर्ल्ड कप 2025 के विजेता को मिलने वाली राशि पुरुष वर्ल्ड कप के चैंपियन से भी ज्यादा होगी.

विजेता टीम को मिलेंगे 39.4 करोड़ रुपए

इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 39.4 करोड़ रुपए) मिलेंगे. यह प्राइज मनी अब तक की सबसे ज्यादा है और पिछले वर्ल्ड कप (2022) की तुलना में लगभग ढाई गुना ज्यादा है.

उपविजेता और सेमीफाइनल हारने वाली टीम

वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 19.7 करोड़ रुपए) दिए जांएगे.

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 9.8 करोड़ रुपए) का इनाम मिलेगा.

ग्रुप स्टेज और अन्य इनाम

ग्रुप स्टेज में हर मैच जीतने पर टीम को 34,314 अमेरिकी डॉलर (करीब 30.19 लाख रुपए) दिए जाएंगे.

पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 7 लाख डॉलर (करीब 6.16 करोड़ रुपए) मिलेंगे.

सातवें और आठवें पायदान पर रहने वाली टीमों को 2.8 लाख डॉलर (करीब 2.46 करोड़ रुपए) का इनाम मिलेगा.

हर टीम को ग्रुप स्टेज भागीदारी शुल्क के तौर पर 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.2 करोड़ रुपए) अलग से दिए जाएंगे.

जय शाह का बड़ा बयान

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि यह फैसला महिला क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देगा. उन्होंने कहा, “यह महिला क्रिकेट के सफर में ऐतिहासिक पड़ाव है. चार गुना बढ़ी हुई यह प्राइज मनी इस बात का सबूत है कि अब महिला क्रिकेट को भी पुरुषों के बराबर दर्जा दिया जा रहा है. हमारा संदेश साफ है, अगर महिलाएं इस खेल को प्रोफेशनल रूप से चुनती हैं, तो उन्हें भी वही सम्मान और अवसर मिलेगा जो पुरुष खिलाड़ियों को मिलता है.”

कहां होगा टूर्नामेंट

महिला वर्ल्ड कप 2025 का 13वां संस्करण भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा. भारत में गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई और विशाखापट्टनम को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, जबकि श्रीलंका में कोलंबो में मुकाबले होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget