एक्सप्लोरर

आईसीसी की सीईसी मीटिंग में हुआ फैसला, 2023 तक तय किए गए कार्यक्रम में बदलाव होना तय

कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो महीने में कई क्रिकेट सीरीज रद्द हो चुकी है. इतना ही नहीं कोविड 19 का प्रभाव भविष्य में होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स पर भी पड़ने की आशंका है.

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट टूर्नामेंट्स पर बेहद बुरा असर पड़ा है. महामारी के कारण कई बड़ी क्रिकेट सीरीज को या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर टाल दिया गया है. इसी के मद्देनज़र इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने मुख्य कार्यकारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की. इस मीटिंग में सर्वसम्मति से 2023 तक तय किए गए कार्यक्रम (एफटीपी) में बदलाव पर सहमति जताई गई है.

हालांकि आईसीसी ने इस मीटिंग में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप और पहले से प्रस्तावित वनडे लीग पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है. वनडे लीग की शुरुआत जून में होनी है. आईसीसी इन दोनों बड़े टूर्नामेंट्स पर बाद में फैसला लेगा.

मीटिंग के बाद आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, ''इस पर सहमति बनी कि कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट टूर्नामेंट प्रभावित होने की वजह से 2023 तक के तय कार्यक्रमों की समीक्षा करनी होगी, साथ ही जितने भी क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित हुए हैं उन्हें फिर से आयोजित करने की हर संभव कोशिश की जाएगी.''

आईसीसी ने बनाया इमरजेंसी प्लान

इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा और न्यूजीलैंड का आस्ट्रेलिया दौरा कोविड-19 की वजह बीच में ही रद्द करने पड़ा. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुई. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के इस साल इंग्लैंड दौरों को लेकर भी कोरोना वायरस की वजह से स्थिति साफ नहीं है.

आईसीसी इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को लेकर भी इमरजेंसी प्लान बना रहा है. आईसीसी ने कहा, ''सीईसी को आईसीसी के ग्लोबल टूर्नामेंट्स को लेकर बनाए गए इमरजेंसी प्लान के बारे में जानकारी दी गई है. इन प्रतियोगिताओं में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2020 और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 शामिल हैं. ''

आईसीसी ने अभी तक किसी भी बड़े टूर्नामेंट को रद्द करने पर कोई फैसला नहीं लिया है. आईसीसी की योजना है कि वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट को तय समय पर ही किसी तरह से आयोजित किया जाए.

पूर्व कप्तान का खुलासा- पीटरसन को IPL में मिलने वाले पैसे की वजह से जलते थे स्टार खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget