एक्सप्लोरर

इयान चैपल ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया सबसे खतरनाक, कहा- ऑस्ट्रेलियाई टीम को करेगा तंग

कुलदीप उस टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी. ऐसे में ये गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दुनिया के दुनिया के कई पूर्व और लेजेंड्री क्रिकेटर्स उनकी स्पिन गेंदबाजी के मुरीद हैं. लेकिन पिछले कुछ महीनों से कुलदीप टीम इंडिया में रेगुलर नहीं है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए फीलहाल सबसे अहम दौरा ऑस्ट्रेलिया है जहां ये कहा जा रहा है कि कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. इसी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने बड़ी बात कही है. चैपल को लगता है कि ये गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के लिए सबसे खतरनाक साबित हो सकता है और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मुश्किल में आ सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होंगे. भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां वह चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.

चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा, " कुलदीप यादव की कलाई का स्पिन आस्ट्रेलियाई पिचों पर विकेट लेने में कारगर साबित हो सकता है. चयनकर्ताओं के लिए इस पर फैसला लेना बहादुरी का काम होगा."

कुलदीप उस टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी. लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप उस दौरे के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की अंतिम एकादश का हिस्सा थे जो कि ड्रॉ रहा था. कुलदीप ने पहली पारी में 99 रन देकर पांच विकेट लिए थे.

चैपल का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसी एक का चयन करना काफी मुश्किल भरा फैसला होगा.

उन्होंने कहा, भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिनर का चयन करने लिए काफी माथापच्ची करनी होगी. अश्विन का रिकॉर्ड शानदार है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में नहीं. जडेजा ऑलराउंडर है और गेंदबाजी में सुधार से उनका दावा मजबूत बन गया है जबकि कुलदीप यादव आस्ट्रेलियाई पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं. यह मुश्किल फैसला होगा."

भारत अपनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बचाने की शुरुआत ब्रिस्बेन से करेगा, जहां पहला टेस्ट मैच तीन से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा. दूसरा मैच एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर के बीच तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा.

चौथा और आखिरी टेस्ट सिडनी में होगा. भारतीय टीम विदेशी जमीन पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर तीन से सात जनवरी 2021 के बीच खेलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे; देखें प्लेइंग XI
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget