एक्सप्लोरर

खुद को साबित करना चाहती हूं: ऋतु फोगाट

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को कई पदक दिलाने वाले हरियाणा के फोगाट परिवार की अगली पीढ़ी की युवा महिला पहलवान ऋतु फोगाट भी भारतीय खेल जगत में अपनी पहचान साबित करने को बेचैन हैं. ऋतु में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्हें अपनी बहनों राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली गीता और बबीता की बनिस्बत प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के आगामी संस्करण के लिए ज्यादा राशि पर खरीदा गया है.

ऋतु का कहना है कि वह लीग में अपने प्रदर्शन से खुद से लगाई गई उम्मीदों को सही साबित करेंगी. ऋतु को पीडब्ल्यूएल की फ्रेंचाइजी जयपुर निंजास ने 36 लाख रुपये में खरीदा है. वह लीग में भारत की सबसे महंगी महिला खिलाड़ी भी हैं. ऋतु लीग के पहले संस्करण में रेवांता मुंबई गरुड़ा के लिए खेली थीं. उन्हें मुंबई ने 14 लाख रुपये में खरीदा था. इस साल वह जयपुर के लिए खेलती नजर आएंगी.

जयपुर निंजास के लोगो की लांचिंग पर आईं ऋतु ने अपनी बहनों से ज्यादा राशि मिलने के सवाल पर कहा, "मैं अपनी बहनों से कभी तुलना नहीं करना चाहूंगी, क्योंकि वे मेरी प्रेरणास्रोत हैं. हां उन्होंने मुझे इसके लिए बधाई दी और कहा कि तू तो छा गई. लेकिन मैंने कहा कि मुझे जितनी राशि मिली मैं उसे सही साबित करुंगी. मैं खुद को साबित करुंगी और उन्होंने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उस पर मैं खरा उतरने की कोशिश करुं गी."

ऋतु ने खेल की दुनिया में अपनी बहनों के बाद दस्तक दी. उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें भी अपनी बहनों की तरह कठिनाईयों का सामना करना पड़ा तो उन्होंने कहा, "मुझे ऐसी कोई कठिनाई तो नहीं आई, क्योंकि मुझे मेरी बहनों का समर्थन हासिल था, पापा का समर्थन था."

हालांकि ऋतु ने माना की उन पर गीता और बबीता की बहन होने का दवाब जरूर रहता है. उन्होंने कहा, "मुझ पर इस बात का दबाव जरूर रहता है कि मैं गीता और बबीता की बहन हूं. लोगों को मुझसे उम्मीद रहती है कि मेरी बहनें कुश्ती को अच्छे मुकाम तक लेकर गई तो मैं भी इसे और ऊपर लेकर जाऊं."

जयपुर की टीम में कोई बड़ा नाम नहीं है और सभी की उम्मीदें ऋतु से हैं, ऐसे में उन पर कोई दबाव है तो ऋतु ने कहा, "थोड़ा बहुत तो दबाव रहेगा, लेकिन जब मैं मैट पर उतरती हूं तो दवाब को अलग कर देती हूं. मैं दवाब लेकर मैट पर नहीं उतरती क्योंकि मुझे अपने अभ्यास पर विश्वास है."

ऋतु हरियाणा से आती हैं, जहां के समाज में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती. वहीं ऋतु राजस्थान की टीम के साथ जुड़ीं और राजस्थान में भी महिलाओं को लेकर लगभग हरियाणा जैसी स्थिति ही है. ऋतु से जब पूछा गया कि क्या राजस्थान से उनको समर्थन की उम्मीद है, तो उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में दो महिलाओं द्वारा पदक जीतने के बाद देश में माहौल बदला है.

ऋतु ने कहा, "ओलम्पिक में जो पदक आए वह भी दो लड़कियों के आए. मुझे लगता है कि इससे काफी बदलाव आया और मुझे पूरा समर्थन भी मिलेगा."

उल्लेखनीय है कि इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई बॉलिवुड स्टार आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' फोगाट परिवार के संघर्षो पर ही आधारित है. फिल्म में अभिनय को लेकर ऋतु ने कहा कि प्रस्ताव तो उन्हें मिला तो था लेकिन उनके पिता महावीर सिंह फोगाट ने साफ मना कर दिया था कि अभिनय और खेल साथ नहीं चलेंगे.

उन्होंने कहा, "प्रस्ताव तो मिला लेकिन पिताजी ने साफ मना कर दिया था कि अभिनय और खेल साथ-साथ नहीं कर सकते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget