एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने कहा, जसप्रीत बुमराह के खिलाफ करना चाहता हूं बल्लेबाजी

पाकिस्तान के बल्लेबाज से जब ये पूछा गया कि वो अपने करियर में किसी गेंदबाज का सामना करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि वो बुमराह की गेंदबाजी का सामना करना चाहते हैं.

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मॉर्डन क्रिकेट का सबसे बेस्ट तेज गेंदबाज कहा जाता है. दाहिने हाथ का ये गेंदबाज उस दौरान लाइमलाइट में आया जब साल 2013 में बुमराह को मुंबई इंडियंस में जगह मिली. अब बुमराह टीम इंडिया की तरफ से हर फॉर्मेट में रेगुलर खेलने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. बुमराह ने अब तक 14 टेस्ट खेले हैं जहां उन्होंने 68 विकेट झटके तो वहीं 64 वनडे मुकाबले में उनके नाम कुल 104 विकेट हैं. वो टीम इंडिया की तरफ से टी20 में टॉप 3 गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 50 से अधिक विकेट लिए हैं. इसमें बाकी दो गेंदबाज चहल और अश्विन हैं.

वहीं बुमराह आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग्स में टॉप 10 गेंदबाजों में भी शामिल हैं जो टेस्ट और वनडे दोनों केलिए हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद ने कहा है कि वो बुमराह चैलेंज का सामना करना चाहते हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के इस बल्लेबाज से जब पूछा गया कि वो किस गेंदबाज का सामना करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि, अगर हम दुनिया के तेज गेंदबाजों की बात करें तो मैंने बुमराह के खिलाफ कभी नहीं खेला है. ये एक चैलेंज है और मैं उनके खिलाफ खेलना चाहता हूं.

अपने करियर में बेस्ट गेंदबाजों का सामना करने पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मेरे करियर में मैंने जितने गेंदबाजों को सामना किया है उसमें मेरे फेवरेट डेल स्टेन हैं. ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस भी इसमें शामिल हैं. वहीं अगर हम थोड़ा पीछे जाएं तो रबाडा और एंडरसन ने भी मुझे काफी बार आउट किया है.

वहीं पैट कमिंस को लेकर शान ने कहा कि, उनके खिलाफ खेलना मुझे सबसे मुश्किल लगता है. अगर वो दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं तो वो उनकी बेहतरीन गेंदबाजी ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget