एक्सप्लोरर

सिर्फ 300 नहीं, 600 टेस्ट विकेट लेना चाहता हूं: अश्विन

श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए.

नागपुर: श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. अश्विन ने कहा है कि वह इस आंकड़े को 'डबल' करना चाहते हैं. विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में अश्विन सबसे तेजी से करियर के 300 विकेट पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. अश्विन ने 54वें टेस्ट मैच में यह आंकड़ा छुआ है.

इस सूची में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेनिस लिली को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है. अश्विन ने 54 टेस्ट मैचों में 300 विकेट पूरे किए हैं, वहीं लिली ने 56 टेस्ट मैचों में 300 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था.

अश्विन ने कहा, "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि 300 विकेट की इस उपलब्धि को मैं 600 विकेट में तब्दील कर सकूं. मैंने अभी केवल 54 टेस्ट मैच ही खेले हैं. स्पिन गेंदबाजी उतनी आसान नहीं है, जितनी यह नजर आती है."

दूसरे टेस्ट से पहले अश्विन को 300 विकेट पूरे करने के लिए आठ विकेट और लेने थे, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हासिल किए.

भारतीय टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को एक पारी और 239 रनों से हरा दिया. इस टेस्ट मैच में अश्विन ने कुल आठ विकेट लिए और 300 विकेट पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल की.

केवल इतना ही नहीं. अश्विन ने सबसे तेजी से 300 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले को पछाड़ा है. कुंबले ने 66 मैचों में 300 विकेट लिए थे, जो अश्विन ने 54 मैचों में हासिल किए हैं.

अश्विन ने कहा, "इसमें काफी मेहनत लगती है. मैंने और रवींद्र जड़ेजा ने काफी गेंदबाजी की थी. टीम की ओर से हाल ही में मिले ब्रेक से हमें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए तरोताजा होने में काफी मदद मिली."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget