वर्ल्ड कप की तैयारियों से खुश हूं: बत्रा

लखनउ: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के नवनियुक्त अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने जूनियर विश्व कप के लिये तमाम तैयारियों का जायजा लिया और इस टूर्नामेंट के लिये की गयी व्यवस्था पर खुशी जतायी.
बत्रा ने कहा, ‘‘मैं तैयारियों से बहुत खुश हूं. यह उम्मीद से बेहतर हैं और मैं पूरा सहयोग देने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं. इस प्रतियोगिता से निश्चित रूप से लखनउ शहर को विश्व मानचित्र पर जगह बनाने में मदद मिलेगी. ’’
दिन भर के अपने दौरे के दौरान बत्रा कुछ टीमों से भी मिले. मेजबान भारत के अलावा अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, इंग्लैंड, जर्मनी, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, मिस्र, न्यूजीलैंड, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और स्पेन इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे.
Source: IOCL





















