एक्सप्लोरर

भारतीय एथलेटिक्स टीम के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ने दिया इस्तीफा, फेसबुक पर लिखा- उम्मीदें नहीं हुईं पूरी

हरमन को जून 2019 में भारतीय एथलेटिक्स टीम का हाई परफॉर्मेंस निदेशक नियुक्त किया गया था. वह उन नौ विदेशी कोचों में शामिल थे, जिनका सितंबर में अनुबंध आगे बढ़ाया गया था.

नई दिल्ली वोल्कर हरमन के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने जूनियर और सीनियर एथलीटों के लिए हाई परफॉर्मेंस निदेशक की तलाश शुरू कर दी है. भारतीय एथलेटिक्स टीम के हाई परफॉर्मेंस निदेशक हरमन ने रविवार को बताया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हरमन ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि उन्होंने तीन सप्ताह पहले इस्तीफा दे दिया है. उम्मीदों को पूरा होते न देख उन्होंने इस्तीफा दिया है.

एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा कि उन्होंने हरमन को एएफआई के साथ बने रहने और काम करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह हरमन के जर्मनी लौटने के फैसले का स्वागत करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हरमन ने भविष्य में एएफआई के साथ सलाहकार के रूप में काम करने की पेशकश की है. सुमारिवाला ने कहा कि एएफआई अब जूनियर हाई परफॉर्मेंस निदेशक के साथ साथ सीनियर की भी तलाश कर रहा है.

हरमन ने एक बयान में कहा, " भारत में डेढ़ साल शानदार और प्ररेणादायक साल बिताने के बाद, वो दिन आ गया है कि एएफआई के हाई परफॉर्मेंस निदेशक के तौर पर मैंने जो अपने से उम्मीदें लगाई थीं मैं वो पूरी नहीं कर पा रहा हूं इसलिए मैंने तीन सप्ताह पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है." उन्होंने लिखा, " मुझे विश्वास है कि भारत में एथलेटिक्स का भविष्य शानदार है. देश में मौजूद बेहतरीन प्रतिभा को जरूरत है इंफ्रस्ट्रग्चर और प्रशिक्षकों की. साथ ही इसे जरूरत है मजबूत, आत्मविश्वासी और स्वतंत्र मानसिकता वाले खिलाड़ियों की जो विश्व स्तर पर सफल हो सकें."

हरमन को जून 2019 में भारतीय एथलेटिक्स टीम का हाई परफॉर्मेंस निदेशक नियुक्त किया गया था. वह उन नौ विदेशी कोचों में शामिल थे, जिनका सितंबर में अनुबंध आगे बढ़ाया गया था. सुमरिवाला ने कहा, " हमने उन्हें एएफआई के साथ बने रहने और काम करने के लिए मनाने की कोशिश की, हालांकि, यह उनके देश (जर्मनी) वापस जाने का उनका व्यक्तिगत निर्णय है और हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं."

उन्होंने कहा, " उन्होंने हमारे साथ एक सलाहकार के रूप में बने रहने की इच्छा व्यक्त की है. भविष्य में हम निश्चित रूप से उनके साथ काम करेंगे जब भी आवश्यक हो. हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं. अब हम सीनियर एथलीटों और जूनियर एथलीटों के लिए दो नए हाई परफॉर्मेंस निदेशक नियुक्त करने को लेकर उत्साहित हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget