एक्सप्लोरर
हेराथ की फिरकी में फंसा जिम्बाब्वे, श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 10 Nov 2016 06:06 PM (IST)
1/8

हेराथ को मैन ऑफ द मैच और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने चार पारियों में 280 रन बनाये थे.
2/8

आखिरी बल्लेबाज क्रिस मोफु ने दो छक्के जड़कर कुछ मनोरंजन किया लेकिन आखिर में उन्हें भी हेराथ ने पगबाधा आउट करके जिम्बाब्वे की पारी का अंत किया.
3/8

बायें हाथ के बल्लेबाज इर्विन (72) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे. उन्हें हेराथ की गेंद पर स्लिप में धनंजय डिसिल्वा ने कैच किया. हेराथ ने इसके बाद कार्ल मुम्बा (एक) को पगबाधा आउट किया.
4/8

जिम्बाब्वे की पांचवें दिन एकमात्र उम्मीद क्रेग इर्विन थे जिन्होंने 65 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी. जिम्बाब्वे ने 491 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुबह सात विकेट पर 180 रन से आगे खेलना शुरू किया.
5/8

हेराथ ने बाद में कहा, ‘‘मैं हमेशा सुधार की कोशिश करता हूं. मैं रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचता. ’’
6/8

बायें हाथ के इस स्पिनर ने 63 रन देकर आठ विकेट लिए जो जिम्बाब्वे में किसी गेंदबाज का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जबकि उनका 152 रन देकर 13 विकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
7/8

श्रीलंका को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए केवल तीन विकेट की जरूरत थी और हेराथ ने एक घंटे से भी कम समय में जिम्बाब्वे को 233 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी.
8/8

कप्तान रंगना हेराथ ने जिम्बाब्वे में एक टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का नया रिकॉर्ड बनाया जिससे श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में 257 रन की बड़ी जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया.
Published at : 10 Nov 2016 06:06 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे
स्पोर्ट्स
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
स्पोर्ट्स
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्पोर्ट्स
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत





















