एक्सप्लोरर

खिलाड़ियों को तैयार करना होगा सबसे बड़ा चैलेंज: केकेआर सीईओ

केकेआर के सीईओ ने कहा कि, हम और सपोर्ट स्टाफ तैयार है. सपोर्ट स्टाफ की ओर से इस बात को लेकर काफी चचार्एं हुई है कि आगे क्या होगा. हर एक के साथ अलग अलग बातचीत हो रही है. हम सभी की कठिन परीक्षा होगी.

कोरोना से पहले आईपीएल की तैयारी शुरू हो चुकी थी और सभी टीमें अपने होम ग्राउंड पर ट्रेनिंग की शुरूआत कर चुकी थी लेकिन तभी बीच में कोरोना आ गया और सभी टीमों के खिलाड़ियों को अपनी ट्रेनिंग बीच में छोड़कर वापस अपने घर लौटना पड़ा. इस बीच आईपीएल को 29 मार्च से अप्रैल के मध्य में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी तारीख को फाइनल नहीं करवाया जा सका और अंत में इसे स्थगित ही करना पड़ा.

अब टी20 वर्ल्ड कप को लेकर ये कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट को रद्द किया जा सकता है. तो वहीं इसकी जगह आईपीएल को सितंबर- अक्टूबर के महीने में नया विंडो मिल सकता है. लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या खिलाड़ी इस दौरान अपनी तैयारियां पूरी कर पाएंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वैंकी मैसूर ने कहा है कि कोविड-19 महामारी संकट के बीच खिलाड़ियों को फिर से तैयार करना उनके सपोर्ट स्टाफ के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी. मैसूर ने कहा कि जब भी आईपीएल का 13वां संस्करण होगा, तो वे तैयार रहेंगे.

मैसूर ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा आयोजित वेबिनार-स्पोर्टिग इवेंट्स. एम्ब्रेसिंग द नॉर्मल में कहा, " यह मुश्किल समय है. इस मुश्किल दौर में खिलाड़ियों को तैयार करना सपोर्ट स्टाफ के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी."

उन्होंने कहा, " हम और सपोर्ट स्टाफ तैयार है. सपोर्ट स्टाफ की ओर से इस बात को लेकर काफी चचार्एं हुई है कि आगे क्या होगा. हर एक के साथ अलग अलग बातचीत हो रही है. हम सभी की कठिन परीक्षा होगी, लेकिन हर किसी को उम्मीद है कि वे तैयार हैं."

दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में मैच खेले जाने को लेकर पूछे जाने पर सीईओ ने कहा, " यह एक बड़ा मौका होगा. स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता सीमित रखने की बाधा होती थी. लेकिन अब मैच पूरी दुनिया के लिए होंगे. अब दर्शकों की वर्चुअल मौजूदगी होगी और हमारे सामने एक शानदार मौका होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget